बस की टक्कर से मां की मौत, बेटे की हालत गंभीर... बाइक के उड़े परखच्चे; मचा कोहराम

Edited By Harman, Updated: 26 May, 2026 03:26 PM

mother killed in bus collision son in critical condition

हरियाणा के सिरसा से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां बस की टक्कर से मां की मौत हो गई जबकि बेटा बुरी तरह से घायल हो गया।

सिरसा : हरियाणा के सिरसा से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां बस की टक्कर से मां की मौत हो गई जबकि बेटा बुरी तरह से घायल हो गया। 

मिली जानकारी के अनुसार, रवि अपनी माता गोमती के साथ ताज पैलेस माधोसिंघाना से मोटरसाइकिल पर अपने गांव लौट रहा था। इस दौरान डेरा सच्चा सौदा के पास एक तेज रफ्तार राजस्थान रोडवेज की बस ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही रवि और गोमती देवी सड़क पर गिर गए। गोमती देवी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वही रवि घायल हो गया। आनन-फानन में रवि को अस्पताल पहुंचाया और जहां उसका इलाज जारी है। हादसे के बाद चालक बस मौके पर छोड़कर फरार हो गया। 

इधर घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी। वहीं इस घटना ने परिवार में मातम का माहौल पैदा कर दिया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!