हरियाणा में इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीर, सरकार से परियोजनाओं के लिए मिले 1700 करोड़...

Edited By Isha, Updated: 11 Dec, 2025 12:56 PM

roads sewerage and water supply projects received 1700 crore

हरियाणा सरकार ने प्रदेश के तेजी से बढ़ते शहरी क्षेत्रों को मजबूत और आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित सिविल सचिवालय में आयोजित

चंडीगढ़:  हरियाणा सरकार ने प्रदेश के तेजी से बढ़ते शहरी क्षेत्रों को मजबूत और आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित सिविल सचिवालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि राज्य के शहरी विकास को गति देने के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) सहित गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, पंचकूला और हिसार महानगरीय विकास प्राधिकरणों को ईडीसी फंड से कुल 1700 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।

इस दौरान कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा भी साथ मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार शहरीकरण को एक अवसर के रूप में देख रही है और नागरिकों को विश्वस्तरीय सड़कें, बेहतर जलापूर्ति, उन्नत सीवरेज सिस्टम और सुविधाजनक ट्रांसपोर्ट कनेक्टिविटी प्रदान करना उसकी प्राथमिकता है। बजट 2025-26 के दौरान बाहरी विकास कार्यों के लिए 3000 करोड़ रुपये ईडीसी फंड से आवंटित करने की घोषणा की गई थी। यह फंड शहरी एस्टेट्स में आवश्यक बुनियादी ढांचे के विकास के लिए उपयोग किया जा रहा है।

 सैनी ने बताया कि वित्त वर्ष के शुरुआती चरण में ही राज्य के विभिन्न महानगरीय विकास प्राधिकरणों को 1500 करोड़ रुपये पहले ही जारी किए जा चुके हैं। अब 1700 करोड़ की यह नई राशि शहरी परियोजनाओं को और गति देगी। एचएसवीपी को 700 तथा गुरुग्राम मेट्रोपोलिटन डेवलेपमेंट अथॉरिटी को 700 करोड़ मिले हैं। फरीदाबाद अथॉरिटी को 170 करोड़, पंचकूला को 30, सोनीपत को 80 तथा हिसार मेट्रोपोलिटन डेवलेपमेंट अथॉरिटी को 20 करोड़ का फंड मिला है। इन निधियों का उपयोग शहरी गलियों से लेकर मेन रोड नेटवर्क, ओवरहेड टैंक से लेकर पाइपलाइन विस्तार, ड्रेनेज सुधार से लेकर मास ट्रांसपोर्ट कनेक्टिविटी तक अनेक परियोजनाओं में किया जाएगा।

 
इससे शहरी जीवन की गुणवत्ता में बड़ा सुधार होगा। मुख्यमंत्री ने वर्ष 2024-25 की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए बताया कि राज्य के महानगरीय विकास प्राधिकरणों को 2188 करोड़ रुपये विकास कार्यों के लिए जारी किए गए थे, जिसके तहत कई परियोजनाएँ तेजी से आगे बढ़ रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन निधियों से शहरी विकास की गति कई गुना बढ़ेगी और हरियाणा के शहर आधुनिक सुविधाओं से लैस होकर नई पहचान बनाएंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!