STF गुड़गांव ने भिवानी में पकड़ा 36 करोड़ का चिट्टा, पंजाब से लाया था हेरोइन

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 22 May, 2026 01:30 PM

stf gurgaon team caught 36 crore toxin from bhiwani

स्पेशल टास्क फोर्स (STF) हरियाणा की गुड़गांव टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नशा तस्कर को काबू किया है। यह कार्रवाई टीम ने सूचना के आधार पर भिवानी में की।

गुड़गांव, (ब्यूरो): स्पेशल टास्क फोर्स (STF) हरियाणा की गुड़गांव टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नशा तस्कर को काबू किया है। यह कार्रवाई टीम ने सूचना के आधार पर भिवानी में की। टीम ने एक नशा तस्कर को काबू कर उसके कब्जे से 8 किलो 940 ग्राम हेरोइन बरामद की। इसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 36 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। आरोपी की पहचान इंदिरा कॉलोनी भिवानी निवासी रोहित के रूप में हुई। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

एसटीएफ गुड़गांव के डीएसपी प्रीतपाल सांगवान ने आज पत्रकारवार्ता कर जानकारी दी कि सब इंस्पेक्टर विवेक के नेतृत्व में एसटीएफ गुड़गांव की टीम भिवानी पहुंची। यहां भिवानी पुलिस से संपर्क कर ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में रेड की गई। रोहित के घर में जांच के दौरान अलमारी से यह नशीला पदार्थ बरामद हुआ। प्रारंभिक तौर की जांच में सामने आया कि आरोपी यह नशीला पदार्थ पंजाब से लाया था जिसे हरियाणा में सप्लाई किया जाना था। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराते हुए अदालत से रिमांड पर लिया जा रहा है। 

 

प्रारंभिक तौर की जांच के दौरान सामने आया कि यह आरोपी कुछ ही समय से इस कार्य में संलिप्त था और उसके खिलाफ यह पहला मुकदमा दर्ज हुआ है। इससे पहले आरोपी का भाई भी नशा तस्करी में संलिप्त मिला था जिसके खिलाफ पंजाब में केस दर्ज है और वह अदालत से भगोड़ा घोषित है। डीएसपी प्रीतपाल ने बताया कि नशा तस्करी की चेन को समाप्त करने के लिए एसटीएफ काम करेगी। हरियाणा में एसटीएफ द्वारा नशे की यह दूसरी बड़ी खेप बरामद की गई है। इससे पहले एसटीएफ ने 12 किलो हेरोइन बरामद की थी। अब यह दूसरी खेप बरामद की गई है। इसमेंं आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। इस आरोपी से और भी नशे की खेप बरामद होने की संभावना है। आरोपी से पूछताछ के दौरान इस चेन से जुड़े सभी आरोपियों को काबू करने का प्रयास किया जाएगा। डीएसपी ने बताया कि आरोपी हिसार के पीरांवाली गांव के रहने वाले हैं जहां काफी अधिक संख्या में लोग नशे के कारोबार से जुड़े हुए हैं। इस मामले में आरोपी से डिटेल पूछताछ की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!