सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए खुशखबरी, अब ये भाषा सीखने का भी मिलेगा मौका

Edited By Isha, Updated: 20 May, 2026 10:17 AM

good news for children studying in government schools

हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अब जर्मन भाषा सीखने का अवसर मिलने जा रहा है। स्कूल शिक्षा विभाग हरियाणा ने जर्मन एंबेसी के सहयोग से सरकारी स्कूलों में German Language को वै

डेस्क:  हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अब जर्मन भाषा सीखने का अवसर मिलने जा रहा है। स्कूल शिक्षा विभाग हरियाणा ने जर्मन एंबेसी के सहयोग से सरकारी स्कूलों में German Language को वैकल्पिक विषय के रूप में शुरू करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए विभाग ने इच्छुक शिक्षकों से ऑनलाइन Expression of Interest (EOI) आवेदन मांगे हैं।शिक्षा समाचार
 
शिक्षा विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार इस पहल का उद्देश्य भविष्य में सरकारी स्कूलों में जर्मन भाषा शिक्षा लागू करना और प्रशिक्षित शिक्षकों का एक मजबूत पूल तैयार करना है। इसके लिए MIS Portal पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।  विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के मुताबिक PGT English, TGT English और TGT Social Studies शिक्षक इस कार्यक्रम के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। विभाग ने साफ कहा है कि केवल EOI भरने से चयन सुनिश्चित नहीं माना जाएगा।


शिक्षा विभाग ने योग्य शिक्षकों से 20 मई 2026 तक आवेदन करने की अपील की है। आवेदन के समय शिक्षकों को German Language या अन्य विदेशी भाषाओं से जुड़े किसी भी कोर्स या प्रमाणपत्र की जानकारी भी देनी होगी। चयनित शिक्षकों को जर्मन भाषा का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से सरकारी स्कूलों में German Language की पढ़ाई शुरू की जा सकती है। विभाग का मानना है कि विदेशी भाषाओं की जानकारी विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा और रोजगार के नए रास्ते खोलेगी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!