रोहतक में महिला की संदिग्ध हालत में मौत, मृतका के परिजनों ने ससुर पर लगाए अश्लील हरकते करने के आरोप

Edited By Manisha rana, Updated: 30 May, 2026 07:22 PM

woman dies under suspicious circumstances in rohtak

रोहतक जिले की शिवाजी कॉलोनी में महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है, जबकि परिजनों ने मृतक महिला के ससुर पर ही अश्लील हरकत करने के आरोप लगा हत्या करने के आरोप लगाए हैं।

रोहतक (दीपक भारद्वाज) : रोहतक जिले की शिवाजी कॉलोनी में महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है, जबकि परिजनों ने मृतक महिला के ससुर पर ही अश्लील हरकत करने के आरोप लगा हत्या करने के आरोप लगाए हैं। वहीं पुलिस ने मृतक महिला का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है और परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर दिया है।

रोहतक की शिवाजी कॉलोनी में 30 वर्षीय महिला का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। जिसकी सूचना पड़ोसियों ने पुलिस को दी और पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक महिला के खून से लथपथ हालत में शव को पीजीआई में पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया।

मृतक महिला की बहन ज्योति ने मृतक महिला के ससुर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसका ससुर ज्योति के साथ अश्लील हरकत करता था जिसका पता ज्योति के पति को भी है। उन्होंने बताया कि जब वह ज्योति के पास फरवरी माह में गई थी तो उसका ससुर कुल्हाड़ी लेकर ज्योति पर हमला करने के लिए पहुंचा था जिसमें बीच बचाव करवाया गया। अब ज्योति की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसी के ससुर ने की है। फिलहाल पुलिस इस सारे मामले की जांच कर रही है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)            

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!