83 हजार के चालान के बदले जब्त करा दी 35 लाख की Fortuner

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 30 May, 2026 06:44 PM

traffic police impound fortuner car for non payment of pending challan

एक तरफ जहां लाखों रुपए के चालान लंबित होने पर पुलिस बाइक जब्त करनी नजर आ रही थी वहीं, अब गुड़गांव पुलिस ने अपनी नजर एसयूवी की तरफ घुमा दी है। महज 83 हजार रुपए के चालान लंबित होने पर गुड़गांव पुलिस ने 35 लाख रुपए की Fortuner गाड़ी को जब्त कर लिया है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): एक तरफ जहां लाखों रुपए के चालान लंबित होने पर पुलिस बाइक जब्त करनी नजर आ रही थी वहीं, अब गुड़गांव पुलिस ने अपनी नजर एसयूवी की तरफ घुमा दी है। महज 83 हजार रुपए के चालान लंबित होने पर गुड़गांव पुलिस ने 35 लाख रुपए की Fortuner गाड़ी को जब्त कर लिया है। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों का पालन कराने के लिए इस तरह की सख्ती की जा रही है। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। चैकिंग के दौरान जिन वाहनों पर 90 दिनों से अधिक समय से चालान लंबित पाए जाते हैं तथा जिनकी जुर्माना राशि का भुगतान नहीं किया जाता, ऐसे वाहनों के विरुद्ध माेटर व्हीकल एक्ट 1988 की धारा 167(8) के तहत नियमानुसार कार्यवाही की जाती है।

 

29 मई को यातायात निरीक्षक लोकेश द्वारा अपनी टीम के साथ वाहनों की चैकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक फॉर्च्यूनर गाड़ी को रुकवाकर उसके दस्तावेजों की जांच की गई। इस दौरान उक्त वाहन पर विभिन्न यातायात नियमों के उल्लंघन से संबंधित 10 चालान लंबित पाए गए, जिनकी कुल जुर्माना राशि 83,500 रुपए बकाया थी। लंबित चालानों में मुख्य रूप से ब्लैक फिल्म (Black Film) का अवैध प्रयोग तथा बिना HSRP नंबर प्लेट के वाहन चलाना शामिल था।

 

यातायात पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए वाहन चालक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई तथा 90 दिनों से अधिक समय से चालान लंबित होने एवं बकाया जुर्माना राशि का भुगतान न करने पर उक्त फॉर्च्यूनर गाड़ी को इंपाउंड करके निर्धारित पार्किंग में खड़ा किया गया।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!