Haryana News Bulletin: पढ़ें दिन भर की 10 बड़ी खबरें

Edited By Shivam, Updated: 21 Jul, 2019 11:00 PM

read 10 big news of haryana throughout the day 21 july

राजनीति से लेकर अपराध जगत तक, पढ़ें हरियाणा की दस बड़ी खबरें पंजाब केसरी के इस न्यूज बुलेटिन में...

राजनीति से लेकर अपराध जगत तक, पढ़ें हरियाणा की दस बड़ी खबरें पंजाब केसरी के इस न्यूज बुलेटिन में...
 

कांग्रेस वंशवाद वाली इकलौती पार्टी, यहां राजा का बेटा राजा होता है: सीएम
 64वें राष्ट्रीय रेलवे पुरुस्कार वितरण समारोह एवं प्रदर्शनी मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल खट्टर मुख्याथिति के रूप में उपस्थित रहे। वहीं अंबाला शहर में ही आयोजित कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह में भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शिरकत की।
 

जयहिंद ने CM को बताया मुंगेरीलाल, कहा- हम तो चमत्कारी पार्टी हरियाणा में करेंगे चमत्कार
फरीदाबाद पहुंचे हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने बडख़ल विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। यहां उन्होंने सीएम मनोहर पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के 75 पार नारा देकर मुख्यमंत्री मनोहर मुंगेरीलाल बन गए हैं, सपनों में डूबे हुए हैं, जब सपने टूटेंगे तब पता लगेगा कि जनता कुछ भी कर सकती है। नवीन ने यह भी कहा कि हम...
 

अरावली की पहाडिय़ों में लगाए जाएंगे एक करोड़ पौधे, ड्रोन के माध्यम से होगा बीजारोपण
गुरुग्राम के घाटा गांव के पास अरावली की पहाडिय़ों में करीब एक करोड़ ड्रोन के माध्यम से बीजारोपण किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने पहुंचे पर्यावरण एवं उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने ड्रोन के माध्यम से बीजारोपण की शुरुआत की। 28 तारीख तक करीब दो से ढाई लाख बीजारोपण करने का लक्ष्य रखा गया है। बता दें कि फरीदाबाद में...
 

दुष्यंत चौटाला को फिर मिली CTTF के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी
राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस महासंघ (CTTF) ने एक बार फिर से श्री दुष्यंत सिंह चौटाला को सीटीटीएफ का अध्यक्ष चुना है। सीटीटीएफ का चुनाव कटक में चल रहे राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप के आयोजन स्थल के पास भुवनेश्वर में संपन्न हुआ जिसमें सर्वसम्मति से यह फैसला हुआ। यह पहला...
 

इस कारण प्रदेश के 66 सरकारी स्कूल हो रहे हैं बंद, नजदीकी स्कूलों में होंगे मर्ज
हरियाणा शिक्षा विभाग प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने के लिए प्रदेश के 66 सरकारी स्कूलों को बंद करने जा रहा है। इन स्कूलों को बंद करने के बाद इसमें पढऩे वाले बच्चों व कार्यरत अध्यापकों व अन्य स्टॉफ को नजदीकी स्कूलों स्थानांतरित किया जाएगा। वहीं स्कूल काे भवन पंचायत या स्थानीय अधिकारियों के हवाले किया जाएगा।
 

सत्ता की भूख और टिकट के लालची नेता छोड़ रहे इनेलो: ढालिया
 
इनेलो नेताओं पिछले छ: महीनों इस्तीफा देने का सिलसिला बदस्तूर जारी है, इसी क्रम में सिरसा जिला के रानियां विधानसभा सीट के इनेलो विधायक रामचंद्र कंबोज पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। जिसपर इनेलो प्रदेशाध्यक्ष बीएस ढालिया ने प्रतिक्रिया देते कहा कि उन्हें कल ही विधायक रामचन्द्र का इस्तीफा मिला है, रामचंद्र ने इनेलो के सभी पदों से त्यागपत्र दिया है।
 

इनेलो के एक और विधायक ने पार्टी को कहा अलविदा
रियाणा में विधानसभा चुनाव निकट है लेकिन इनेलो पार्टी से विधायकों और नेता के पार्टी छोड़ कर जाने का दौर बंद नहीं हो रहा। जिसके चलते पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। मिली जानकारी के अनुसार सिरसा की रानियां विधानसभा सीट से इनेलो के विधायक रामचन्द्र कंबोज ने इनेलो से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि रामचंद्र ने 15 जुलाई को पार्टी अध्यक्ष को...
 

स्टेडियम में दूसरी लड़कियों को देखकर पिता बुनता था सपने, बेटी ने कर दिया पूरा
हमारे देश में हरियाणा राज्य ऐसा है, जहां किसी भी गांव में चले जाओ, वहां कम से कम नहीं तो एक खिलाड़ी जरूर मिल जाएगा। इन्हीं खिलाडिय़ों में कुछ ऐसे खिलाड़ी होते हैं, जिनकी सफलता के पीछे कई मार्मिक राज छुपे होते हैं। दरअसल, धर्मनगरी कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद की रहने वाली बेटी रीत ने जूनियर भारतीय हॉकी टीम में शामिल होकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम चमकाने के साथ...
 

UP के बसपा नेता के भाई की हत्या मामले का वांछित अपराधी फरीदाबाद में काबू
उत्तर प्रदेश में बसपा नेता के भाई की हत्या करने समेत कई अन्य मामलों में वांछित चल रहे अपराधी को फरीदाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। यहां रात को चेकिंग के दौरान आरोपी ने बचने के लिए पुलिस पर फायरिंग की, पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, इस दौरान ही आरोपी के पैर में गोली लग गई और आरोपी को काबू कर लिया गया। फिलहाल आरोपी को इलाज के लिए...
 

सड़क हादसे में दंपत्ति समेत बेटी की मौत, बाल-बाल बचा दोस्त
सोनीपत में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, नेशनल हाईवे पर दावत राईस मिल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक ट्रक और कार की टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही दंपत्ति समेत 7 महीने की मासूम ने दम तोड़ दिया और एक महिला घायल हो गई व कार चालक का दोस्त बाल-बाच बच गया। सूचना के बाद पुलिस...

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!