कांग्रेस वंशवाद वाली इकलौती पार्टी, यहां राजा का बेटा राजा होता है: सीएम

Edited By Shivam, Updated: 21 Jul, 2019 10:47 PM

64वें राष्ट्रीय रेलवे पुरुस्कार वितरण समारोह एवं प्रदर्शनी मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल खट्टर मुख्याथिति के रूप में उपस्थित रहे। वहीं अंबाला शहर में ही आयोजित कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह में भी मुख्यमंत्री मनोहर...

अंबाला (अमन कपूर): 64वें राष्ट्रीय रेलवे पुरुस्कार वितरण समारोह एवं प्रदर्शनी मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल खट्टर मुख्याथिति के रूप में उपस्थित रहे। वहीं अंबाला शहर में ही आयोजित कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह में भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शिरकत की। 

इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कांग्रेस पर तीखा वार करते हुए कहा कि कांग्रेस इकलौती ऐसी पार्टी है जहां पर परिवारवाद और वंशवाद चलता है, यहां पर राजा का बेटा राजा नियम चलता है। उन्होंने दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी इकलौती ऐसी पार्टी है जहां पर एक चाय वाले का बेटा प्रधानमंत्री बनता है। 

लोकसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस पार्टी द्वारा भारतीय सेना द्वारा बालाकोट में किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के ऊपर प्रश्न चिन्ह लगाने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि जो पार्टी देश के जवानों का आदर नहीं करती उस पार्टी का हश्र वैसा ही होता है जैसा लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी का हुआ।

इस दौरान जल राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया, कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सिंह सैनी, कैबिनेट मंत्री अनिल विज, अंबाला शहर से विधायक असीम गोयल और मुलाना से विधायक संतोष सारवान मौजूद रहे। मंत्री अनिल विज ने कहा कि जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी थी तो विपक्षी पार्टियों ने कहा था कि एक अनुभवहीन सरकार है और इसे काम करना नहीं आता। उन्होंने कहा कि हां हम मानते हैं कि हम अनुभवहीन हैं क्योंकि हमें नौकरियां बेचने नहीं आती तबादलों की मंडियां लगाने नहीं आती।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!