Edited By Shivam, Updated: 21 Jul, 2019 03:43 PM
इनेलो नेताओं पिछले छ: महीनों इस्तीफा देने का सिलसिला बदस्तूर जारी है, इसी क्रम में सिरसा जिला के रानियां विधानसभा सीट के इनेलो विधायक रामचंद्र कंबोज पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। जिसपर इनेलो प्रदेशाध्यक्ष बीएस ढालिया ने प्रतिक्रिया देते कहा कि...
चंडीगढ़ (ब्यूरो): इनेलो नेताओं पिछले छ: महीनों इस्तीफा देने का सिलसिला बदस्तूर जारी है, इसी क्रम में सिरसा जिला के रानियां विधानसभा सीट के इनेलो विधायक रामचंद्र कंबोज पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। जिसपर इनेलो प्रदेशाध्यक्ष बीएस ढालिया ने प्रतिक्रिया देते कहा कि उन्हें कल ही विधायक रामचन्द्र का इस्तीफा मिला है, रामचंद्र ने इनेलो के सभी पदों से त्यागपत्र दिया है। ढालिया ने कहा कि इनेलो कदापि भाजपा में मर्ज नहीं हो रही बल्कि सत्ता के प्रभाव में कुछ विधायक भाजपा में जा रहे हैं। ढालिया ने कहा कि सत्ता की भूख के कारण यह विधायक पार्टी छोड़ रहे हैं, ताकि जुगाड़ कर टिकट पा सकें।
गौरतलब है कि अब तक इनेलो विधायक रामचंद्र कंबोज ने 15 जुलाई को पार्टी अध्यक्ष को लिखित रुप से इस्तीफे की जानकारी दी थी। फिलहाल, वे अभी वह विचार कर रहे हैं कि कौन सी पार्टी में शामिल होने वाले हैं। उधर, इनेलो हलकाध्यक्ष भरत सिंह पनिहार ने भी पार्टी को अलविदा कह दिया है। विधानसभा चुनाव नजदीक होने के बावजूद भी इस तरह से इनेलो नेताओं का पार्टी छोडऩा काफी नुकसान दायक हो सकता है, हालांकि बीएस ढालिया ने कहा है कि इनेलो का वर्कर कैडर पुराना है, उनमें पूरा जोश है तथा उसमें वृद्धि भी हो रही है।
इनेलो के एक और विधायक ने पार्टी को कहा अलविदा