Edited By Manisha rana, Updated: 22 Mar, 2026 08:21 AM

फरीदाबाद जिले के रोशन नगर में एक कूलर फैक्ट्री में शनिवार शाम भीषण आग लग गई। इस घटना में लगभग 700 कूलर और बड़ी मात्रा में कच्चा माल जलकर राख हो गया।
फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद जिले के रोशन नगर में एक कूलर फैक्ट्री में शनिवार शाम भीषण आग लग गई। इस घटना में लगभग 700 कूलर और बड़ी मात्रा में कच्चा माल जलकर राख हो गया। आग लगने से पहले सभी कर्मचारी सुरक्षित बाहर निकल गए, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ।
पल्ला थाना क्षेत्र के रोशन नगर में शनिवार देर शाम कूलर बनाने की फैक्ट्री में आग लग गई। इसमें करीब 700 कूलर व कच्चा माल जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान फैक्ट्री में रखे सिलिंडर भी फट गए। आग लगने से पहले फैक्ट्री में आठ से 10 कर्मचारी काम कर रहे थे।
सभी लोग निकले बाहर
आग भड़कने से पहले सभी बाहर निकल आए, इससे किसी के झुलसने की सूचना नहीं है। यह फैक्ट्री सूर्या नगर के रहने वाले सतेंद्र पंडित की है। उन्होंने बताया कि उनकी फैक्ट्री के साथ बतासे बनाने की फैक्ट्री है। शाम को कर्मचारी काम कर रहे थे, इसी दौरान बतासे बनाने वाली फैक्ट्र्री से आग उनकी फैक्ट्री में आकर गिरी।
कर्मचारियों ने आग बुझाने की कोशिश की, मगर वे सफल नहीं हुए और आग भड़क गई। उन्होंने बताया कि वे कूलर के अलग-अलग पार्ट्स लाकर यहां एसेंबल करने का काम करते हैं। वे पिछले करीब चार महीने से गर्मी के सीजन की तैयारी कर रहे थे। फैक्ट्री में करीब 700 कूलर तैयार रखे थे, वहीं बड़ी मात्रा में पार्ट्स रखे हुए थे। सभी जलकर राख हो गए।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)