First Airport of Haryana: ये है हरियाणा का पहला एयरपोर्ट? क्या आप जानते है इसके बारे में ये खास बातें...

Edited By Isha, Updated: 12 Mar, 2026 04:27 PM

first airport of haryana

हरियाणा को अपना पहला एयरपोर्ट महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट के रूप में मिला, जो Hisar में स्थित है।इस एयरपोर्ट से पहली हवाई सेवा अयोध्या के लिए शुरू की गई थी। इस एयरपोर्ट से पहली उड़ान अयोध्या के लिए रवाना हुई थी।

डेस्क: हरियाणा को अपना पहला एयरपोर्ट महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट के रूप में मिला, जो Hisar में स्थित है।इस एयरपोर्ट से पहली हवाई सेवा अयोध्या के लिए शुरू की गई थी। इस एयरपोर्ट से पहली उड़ान अयोध्या के लिए रवाना हुई थी।
 
हरियाणा का पहला एयरपोर्ट हिसार में स्थित है। हिसार एयरपोर्ट का नाम महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट रखा गया है। बता दें कि इस एयरपोर्ट से पहली उड़ान अयोध्या के लिए रवाना हुई थी. ये हरियाणा का पहले एयरपोर्ट है। इसके बनने का इंतजार लोग काफी समय से कर रहे थे। हरियाणा के एयरपोर्ट तक पहुंचना काफी आसान है।

अगर कोई यात्री दूसरे शहरों से बस के जरिए हिसार पहुंचता है, तो बस स्टैंड से एयरपोर्ट की दूरी करीब 5.5 किलोमीटर है. सरकारी और निजी बसें आमतौर पर हिसार-दिल्ली बाईपास रोड और NH65 से होकर गुजरती हैं, जिससे एयरपोर्ट तक पहुंचना लोगों के लिए आसान होगा. वहीं, अगर यात्री ट्रेन से आते हैं तो हिसार रेलवे स्टेशन से एयरपोर्ट की दूरी लगभग 6 किलोमीटर दूर है। स्टेशन से यात्री आसानी से ऑटो, टैक्सी या बस के जरिए एयरपोर्ट तक पहुंच सकते हैं।


हिसार एयरपोर्ट से 14 अप्रैल 2025 से नियमित हवाई उड़ानें शुरू हुईं थी. उस समय यहां से अयोध्या और दिल्ली के लिए हवाई सेवा शुरू की गई थी। विमान में एक बार में 70 यात्री सफर कर सकेंगे. वहीं हिसार से फ्लाइट लेने के लिए आपको करीब 2 घंटे पहले एयरपोर्ट जाना होगा, हिसार एयरपोर्ट सिरसा-दिल्ली नेशनल हाईवे नंबर 9 पर है। वहीं अगर यहां से हवाई किराया की बात करें तो उड़ानों की संख्या, सीजन और यात्रा समय पर निर्भर करता है. बता दें कि जब बुकिंग बढ़ती है साथ ही उड़ान की संख्या कम होती है,, तो टिकट के दाम भी बढ़ते हैं।

वहीं किसी रूट पर  उड़ानों की संख्या ज्यादा है, तो प्रतिस्पर्धा के चलते टिकट के दाम कम भी हो सकते हैं.  हिसार एयरपोर्ट से अयोध्या का न्यूनतम किराया 3,194 के आसपास है. वहीं दिल्ली तक का किराया 1,895 के आसपास है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!