जयहिंद ने CM को बताया मुंगेरीलाल, कहा- हम तो चमत्कारी पार्टी हरियाणा में करेंगे चमत्कार

Edited By Shivam, Updated: 21 Jul, 2019 10:06 PM

फरीदाबाद पहुंचे हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने बडख़ल विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। यहां उन्होंने सीएम मनोहर पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के 75 पार नारा देकर मुख्यमंत्री मनोहर मुंगेरीलाल बन गए हैं, सपनों में डूबे हुए...

फरीदाबाद(अनिल राठी): फरीदाबाद पहुंचे हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने बडख़ल विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। यहां उन्होंने सीएम मनोहर पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के 75 पार नारा देकर मुख्यमंत्री मनोहर मुंगेरीलाल बन गए हैं, सपनों में डूबे हुए हैं, जब सपने टूटेंगे तब पता लगेगा कि जनता कुछ भी कर सकती है। नवीन ने यह भी कहा कि हम चमत्कारी पार्टी हैं, दिल्ली की तरह हरियाणा में भी चमत्कार करेंगे।

जयहिंद ने फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी की वजह क्राइम सिटी के नाम से पुकारा और कहा कि अगर प्रदेश में कांड करवाने हैं तो फिर से भाजपा को सत्ता में बैठा देना और अगर काम करवाने हैं तो आम आदमी पार्टी को मौका देना। वहीं भाजपा के हरियाणा में 75 पार के नारे में पर जयहिंद ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को मुंगेरीलाल का नाम दे दिया।

जयहिंद ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियों को भाजपा का ही अंग बताया और कहा कि इन सभी पार्टियों को भाजपा ने डराया धमकाया हुआ है, क्योंकि इन्होंने कांड किए हुए हैं। आम आदमी पार्टी डर नहीं सकती क्योंकि वह बेदाग पार्टी है, इसलिए इस बार हरियाणा में भाजपा का खूंटा उखाड़ के ही दम लेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!