डबवाली में लापता युवक का पानी की डिग्गी से शव बरामद, 5 बहनों का इकलौता भाई था मृतक

Edited By Manisha rana, Updated: 07 Jun, 2026 02:35 PM

body of missing youth recovered from water tank in dabwali

सिरसा जिले के डबवाली क्षेत्र के गांव रिसालिया खेड़ा में नाबालिग लड़के का शव खेत में बनी पानी की डिग्गी से बरामद हुआ है। नाबालिग 6 जून से लापता था, जिसकी तलाश में परिजन और ग्रामीण जुटे हुए थे।

सिरसा : सिरसा जिले के डबवाली क्षेत्र के गांव रिसालिया खेड़ा में नाबालिग लड़के का शव खेत में बनी पानी की डिग्गी से बरामद हुआ है। नाबालिग 6 जून से लापता था, जिसकी तलाश में परिजन और ग्रामीण जुटे हुए थे। शव मिलने के बाद गांव में शोक का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक गांव निवासी भूप सिंह का पुत्र गुरदीप 6 जून को खेतों की ओर गया था। शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरु की। आज सुबह ग्रामीणों को गांव से लगभग दो किलोमीटर दूर एक खेत में बनी पानी की डिग्गी के पास उसकी बाइक और चप्पलें मिलीं। इससे आशंका जताई गई कि गुरदीप डिग्गी में गिर गया होगा। गुरदीप अपनी पांच बहनों का इकलौता भाई था।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!