फिल्मी स्टाइल में उगाही! पहले ऐसे जुटाता था जानकारी, फिर दिलवाता था धमकी...बेटा और दामाद विदेशों से संभाल रहे थे कमान

Edited By Isha, Updated: 07 Jun, 2026 04:04 PM

extortion filmy style first he would gather information then issue threats

यमुनानगर में शराब कारोबारी से 75 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में गिरफ्तार किए गए शिव साहनी को लेकर पुलिस जांच में नए खुलासे सामने आए हैं। जांच में पता चला है कि आरोपी केवल शिकायतों के जरिए

यमुनानगर(परवेज खान): यमुनानगर में शराब कारोबारी से 75 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में गिरफ्तार किए गए शिव साहनी को लेकर पुलिस जांच में नए खुलासे सामने आए हैं। जांच में पता चला है कि आरोपी केवल शिकायतों के जरिए दबाव नहीं बनाता था, बल्कि विदेशी नंबरों से धमकी भरे फोन और व्हाट्सएप कॉल करवाकर लोगों को डराने और ब्लैकमेल करने का भी काम करता था। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।

पुलिस जांच के अनुसार आरोपी शिव साहनी का बेटा नमन साहनी और दामाद रमन विदेशों में रहने वाले कई लोगों के संपर्क में हैं। आरोप है कि इन्हीं संपर्कों के जरिए पीड़ितों को विदेशी नंबरों से धमकी भरे फोन करवाए जाते थे। पुलिस को आशंका है कि तीन जून को शराब कारोबारी विनय साहनी को मिली जान से मारने की धमकी वाली कॉल भी इसी नेटवर्क के माध्यम से करवाई गई थी। जांच में यह भी सामने आया है कि शिव साहनी लंबे समय से आरटीआई के जरिए कारोबारियों और अन्य लोगों की जानकारियां जुटाता था। इसके बाद संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ विभिन्न विभागों में शिकायतें भेजकर उन पर दबाव बनाया जाता था। 

शिकायतों और कानूनी कार्रवाई का डर दिखाकर कथित तौर पर धन उगाही की कोशिश की जाती थी। पुलिस अब आरोपी के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल, व्हाट्सएप चैट, ऑडियो रिकॉर्डिंग और बैंक लेन-देन की जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि अब तक कितने लोग इस कथित ब्लैकमेलिंग नेटवर्क का शिकार बने हैं। बता दें कि पंचकूला निवासी शराब कारोबारी विनय साहनी की शिकायत पर पुलिस ने जाल बिछाया था। आरोपी ने चार लाख रुपये लेने के लिए विनय साहनी को जिमखाना क्लब बुलाया। जैसे ही उसने रकम अपने कब्जे में ली, पहले से मौजूद थाना छप्पर पुलिस ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चार लाख रुपये भी बरामद कर लिए हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!