Edited By Manisha rana, Updated: 07 Jun, 2026 08:04 AM

हरियाणा में मौसम आज से बदल जाएगा। प्रदेश में आज पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो जाएगा। बीते दिन महेंद्रगढ़, नारनौल, रेवाड़ी, नूंह और आसपास के शहरों में तेज आंधी के बाद बारिश हुई।
हरियाणा डेस्क : हरियाणा में मौसम आज से बदल जाएगा। प्रदेश में आज पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो जाएगा। बीते दिन महेंद्रगढ़, नारनौल, रेवाड़ी, नूंह और आसपास के शहरों में तेज आंधी के बाद बारिश हुई। वहीं मौसम विभाग ने आज भी दक्षिण हरियाणा के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, पलवल और नूंह में बारिश व आंधी का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा राज्य के अलग-अलग स्थानों पर धूलभरी आंधियां चल सकती हैं।
3 दिन चलेगी लू
प्रदेश में गर्मी का प्रकोप एक बार फिर बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में आगामी 3 दिनों के लिए लू का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ इलाकों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। हालांकि, राहत की बात यह है कि 11 और 12 जून को तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी की उम्मीद है। 8 जून से सिरसा, हिसार, भिवानी, दादरी, फतेहाबाद, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ व 9 जून से जींद, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल और 10 जून को पूरे प्रदेश में भीषण लू चलने की संभावना जताई गई है।
फिर बिगड़ेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, 11 व 12 जून को कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी हवाएं (आंधी) चलने की भी संभावना है। बता दें कि जून के शुरुआती 6 दिनों में राज्य में सामान्य से 12% कम बारिश दर्ज की गई है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)