महंगाई का बड़ा झटका! हरियाणा में घरेलू LPG गैस सिलेंडर फिर हुआ महंगा, लोग हुए परेशान

Edited By Manisha rana, Updated: 07 Jun, 2026 01:40 PM

domestic lpg gas cylinders become expensive again in haryana

बढ़ती महंगाई से लोग पहले ही परेशान है, लेकिन महंगाई ने लोगों को झटका दिया है। आज घरेलू गैस के रेट में 29 रुपये का इजाफा हुआ है। लोगों ने इस पर काफ़ी प्रतिक्रिया दी है।

भिवानी (अशोक भारद्वाज) : बढ़ती महंगाई से लोग पहले ही परेशान है, लेकिन महंगाई ने लोगों को झटका दिया है। आज घरेलू गैस के रेट में 29 रुपये का इजाफा हुआ है। लोगों ने इस पर काफ़ी प्रतिक्रिया दी है। लोगों का कहना है कि पहले ही परेशान थे अब और महँगाई की मार झेलनी पड़ेगी।

लगातार गैस सिलेंडर के रेट में इजाफा हो रहा है। जिसके बाद रविवार को एक बार फिर सिलेंडर के रेट में 29 रुपये का इजाफ़ा केंद्र सरकार ने किया है तथा होम डिलीवरी के साथ सिलेंडर की कीमत 944 रुपये हो गई है जबकि गोदाम से सिलेंडर लेने पर ये 908.50 हो गया है। 

इस पर उपभोक्ताओ ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनके लिए बड़ी मुश्किल हो रही है। उन्होंने कहा कि पहले ही महंगाई ने उन्हें मार रखा है अब घेरलू सिलेंडर के रेट बढ़े है। वही कुछ लोगो का कहना है की सिलेंडर के रेट बढ़े है लेकिन युद्ध चलने के कारण रेट बढ़े है। उनका कहना है की रेट बढऩा देश हित में है। उन्होंने कहा की इन दामो में भी सिलेंडर मिल रहा है ये भी काफ़ी अच्छी बात है।

वहीं भिवानी की एक गैस एजेंसी कर्मचारी महेंद्र कुमार व मैनेजर सतीश का कहना है कि घरेलू सिलेंडर के रेट बढ़े है। जिसके बाद अब होम डिलीवरी के साथ यह 944 रुपये हो गया है। उनका कहना है कि बेशक किसी ने बुक पहले किया है लेकिन उपभोक्ता को आज का रेट देना होगा। उन्होंने साफ़ किया है कि रेट आज से ही लागू है, अगर आज किसी को होम डिलीवरी लेनी है तो उसे 944 ही लगेंगे।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!