रेवाड़ी कांग्रेस में सियासी भूचाल, सात पदाधिकारियों पर लटकी अनुशासनात्मक कार्रवाई की तलवार

Edited By Isha, Updated: 07 Jun, 2026 06:39 PM

political upheaval in rewari congress

रेवाड़ी में कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी अब खुलकर सामने आ गई है। कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष प्रवीण चौधरी ने निकाय चुनाव के दौरान पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ काम करने वाले सात पदाधिकारियों

रेवाड़ी(महेंद्र भारती ): रेवाड़ी में कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी अब खुलकर सामने आ गई है। कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष प्रवीण चौधरी ने निकाय चुनाव के दौरान पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ काम करने वाले सात पदाधिकारियों के नाम पार्टी हाईकमान को भेज दिए हैं। इस कदम के बाद जिले की कांग्रेस राजनीति में हलचल तेज हो गई है और संबंधित नेताओं पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की तलवार लटक गई है।

कांग्रेस की मासिक समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रवीण चौधरी ने कहा कि कांग्रेस में अब व्यक्ति विशेष की राजनीति और गुटबाजी के लिए कोई स्थान नहीं है। पार्टी संगठन सर्वोपरि है और कोई भी नेता या पदाधिकारी यदि पार्टी हितों के विरुद्ध कार्य करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होना तय है। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव के दौरान कुछ पदाधिकारियों ने पार्टी की अधिकृत लाइन के विपरीत कार्य किया, जिसकी रिपोर्ट तैयार कर प्रदेश नेतृत्व और हाईकमान को भेज दी गई है।

अब आगे का निर्णय पार्टी नेतृत्व करेगा। चौधरी ने स्पष्ट कहा कि चाहे कोई कितना भी बड़ा नेता क्यों न हो, पार्टी विरोधी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर परिषद की नवनिर्वाचित चेयरपर्सन का नाम लिए बिना उन्होंने शहर की सफाई व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि केवल सफाई मशीनों के साथ फोटो खिंचवाने से शहर साफ नहीं होगा। यदि वास्तव में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाना है तो सफाई कर्मचारियों की पर्याप्त भर्ती करनी होगी और जमीनी स्तर पर काम करना होगा।

प्रवीण चौधरी ने हाल ही में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के दौरान एक पार्षद को सार्वजनिक मंच से "लुटेरा" कहे जाने की घटना को भी अनुचित बताया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में चुने हुए जनप्रतिनिधियों का सम्मान होना चाहिए और इस तरह की टिप्पणियां राजनीतिक मर्यादाओं के अनुरूप नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने और जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। पार्टी में अनुशासन और संगठन की मजबूती के लिए आवश्यक कदम आगे भी उठाए जाते रहेंगे।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!