स्टेडियम में दूसरी लड़कियों को देखकर पिता बुनता था सपने, बेटी ने कर दिया पूरा

Edited By Shivam, Updated: 21 Jul, 2019 06:35 PM

हमारे देश में हरियाणा राज्य ऐसा है, जहां किसी भी गांव में चले जाओ, वहां कम से कम नहीं तो एक खिलाड़ी जरूर मिल जाएगा। इन्हीं खिलाडिय़ों में कुछ ऐसे खिलाड़ी होते हैं, जिनकी सफलता के पीछे कई मार्मिक राज छुपे होते हैं। दरअसल, धर्मनगरी कुरुक्षेत्र जिले के...

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड़): हमारे देश में हरियाणा राज्य ऐसा है, जहां किसी भी गांव में चले जाओ, वहां कम से कम नहीं तो एक खिलाड़ी जरूर मिल जाएगा। इन्हीं खिलाडिय़ों में कुछ ऐसे खिलाड़ी होते हैं, जिनकी सफलता के पीछे कई मार्मिक राज छुपे होते हैं।

PunjabKesari, reet

दरअसल, धर्मनगरी कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद की रहने वाली बेटी रीत ने जूनियर भारतीय हॉकी टीम में शामिल होकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम चमकाने के साथ अपने माता-पिता का मान बढ़ाया है। बेटी रीत को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी शाबाशी देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

PunjabKesari, reet

रीत के पिता ओमप्रकाश ने पंजाब केसरी से खास बातचीत में बताया कि वे शाहबाद हॉकी एकेडमी में पिछले डेढ़ दशक से चौकीदार व हेल्पर का काम करते हैं। ओमप्रकाश अपनी बेटी की गाथा सुनाते हुए भावुक हो जाते हैं।

उन्होंने बताया कि उन्हें आज भी याद है कि जब रीत के पास हॉकी खेलने वाले जूते तक नहीं थे, लेकिन रीत के जुनून ने हॉकी कोच बलदेव सिंह के सानिध्य में आज रीत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मुकाम हासिल कर चुकी है। जिससे वह खुद को गौरवान्वित महसूस करते हैं।

PunjabKesari, reet father

ओमप्रकश ने बताया कि वे स्टेडियम में ड्यूटी के दौरान खेल के मैदान में दूसरी लड़कियों को खेलते हुए देखते थे तो उनके मन में भी एक इच्छा पैदा होती थी, कभी उनकी बेटी रीत भी इसी तरह से स्टिक पकड़कर खेले और उसे भी इसी तरह से मान-सम्मान मिले। वहीं रीत ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश की जूनियर हॉकी प्लेयर टीम के साथ खेलकर अपने पिता के सपने को जीवंत कर दिखाया है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!