रिश्तेदार के घर जा रहे थे बाप-बेटा, रास्ते में काल बनकर आई तेज रफ्तार कार... बाइक के उड़े परखच्चे; पिता की गई जान

Edited By Harman, Updated: 01 Jun, 2026 03:16 PM

speeding car hits bike rider father son father died on the spot karnal

हरियाणा के करनाल से दिल दहला देने वाले हादसे की खबर सामने आई है। यहां तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक सवार पिता पुत्र को रौंद दिया। वहीं हादसे में पिता की जान चली गई जबकि बेटा घायल हो गया।

करनाल : हरियाणा के करनाल से दिल दहला देने वाले हादसे की खबर सामने आई है। यहां तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक सवार पिता पुत्र को रौंद दिया। वहीं हादसे में पिता की जान चली गई जबकि बेटा घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, इंद्री रोड पर गांव दरड़ के समीप की है। मृतक की पहचान  44 वर्षीय मदन के रुप में हुई है जबकि उसका 15 वर्षीय पुत्र पुलकित हादसे में घायल हो गया। दोनों पिता-पुत्र बाइक पर सवार होकर संगोही गांव में अपने किसी रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। तभी रास्ते में तेज रफ्तार कार चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। मदन की मौके पर सांसे थम गई। उसका बेटा पुलकित घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इधर घटना की खबर मिलते ही  पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी अज्ञात कार चालक को पकड़ने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!