Sonipat :1500 के उधारी पड़ी भारी, बेटा बोला- दुकानदार ने लाठी-डंडों से पीटा...सिर खंभे में मारा; पिता की दर्दनाक मौत

Edited By Harman, Updated: 18 May, 2026 03:57 PM

sonipat man murdered

हरियाणा के सोनीपत से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां मात्र उधार के 1500 रुपए न चुकाने पर एक व्यक्ति को बेरहमी के साथ मौत के घाट उतार दिया गया।

सोनीपत : हरियाणा के सोनीपत से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां मात्र उधार के 1500 रुपए न चुकाने पर एक व्यक्ति को बेरहमी के साथ मौत के घाट उतार दिया गया। 

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान राजकुमार के रूप में हुई है। रोहित ने पुलिस को बताया कि वह गांव के दुकानदार प्रवीन से राशन का सामान उधार लेता था। उसने राशन के 1500 रुपए देने थे।  रोहित ने बताया कि जब वे काम से घर लौट रहा था तो दुकानदार प्रवीन ने उसे रोककर पैसे मांगे तो उसने एक-दो दिन का समय मांग लिया। आरोप है कि इसी बात पर कहासुनी हो गई।  मृतक के बेटे ने बताया कि दुकानदार कहासुनी के बाद पांच लोगों के साथ घर में घुसा और मारपीट करने लगा। जब पिता बीच -बचाव करने आए तो उसने उन पर पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसके बाद गर्दन से पकड़कर उसका सिर खंभे पर मारा।

हमले के दौरान  पिता को गंभीर चोट लगी, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!