विधायक घनश्याम अरोड़ा के छोटे भाई राधेश्याम का निधन, एक महीने से मेदांता अस्पताल में थे भर्ती

Edited By vinod kumar, Updated: 10 Oct, 2020 01:36 PM

radheshyam younger brother of mla ghanshyam aroramla ghanshyam arora dies

यमुनानगर के विधायक घनश्याम अरोड़ा के छोटे भाई राधेश्याम मानिकटाहला का आकस्मिक निधन हो गया। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद पिछले लगभग एक महीने से उनका उपचार मेदांता अस्पताल गुरुग्राम में चल रहा था। इलाज के दौरान शुक्रवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने...

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता): यमुनानगर के विधायक घनश्याम अरोड़ा के छोटे भाई राधेश्याम मानिकटाहला का आकस्मिक निधन हो गया। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद पिछले लगभग एक महीने से उनका उपचार मेदांता अस्पताल गुरुग्राम में चल रहा था। इलाज के दौरान शुक्रवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने पर उनका देहांत हो गया। इस सूचना के बाद शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर एवं भाजपा के अन्य नेता व कार्यकर्ताओं ने विधायक के घर पहुंचे और परिवार का ढांढस बंधाया। 

PunjabKesari, haryana

इस पर शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि पूरा भाजपा परिवार इस दुख की घड़ी में विधायक घनश्याम अरोड़ा के साथ खड़ा है।  इस दौरा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, जिला मीडिया प्रभारी सुमीत गुप्ता, मंडल अध्यक्ष विभोर पहुजा, मंडल अध्यक्ष नीरज गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अनिल बलाचौर, आदित्य चावला, कृष्ण सिंगला, गिरीश पूरी, डॉक्टर हर्ष शर्मा, डॉक्टर कृष्ण लाल गर्ग, करणेश शर्मा, अशोक महंदिरत्ता अन्य कार्यकर्ताओं ने विधायक के घर पहुंच कर परिवार को सांत्वना दी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!