बड़ी वारदात: मामूली बात और जानलेवा हमला, सरपंच और उनके भाई को मारी गोली

Edited By Isha, Updated: 15 Mar, 2026 03:28 PM

major incident trivial dispute leads to deadly attack

फरीदाबाद लोकसभा के जटोला गांव के सरपंच के बेटे का रास्ते में गाड़ी हटाने को लेकर हुआ मामूली विवाद उस समय बड़ा रूप ले गया जब करीब 25 से 30 लोगों ने गांव के सरपंच गिरराज जटोला के घर पर ही हमला बोल

फरीदाबाद(अनिल राठी): फरीदाबाद लोकसभा के जटोला गांव के सरपंच के बेटे का रास्ते में गाड़ी हटाने को लेकर हुआ मामूली विवाद उस समय बड़ा रूप ले गया जब करीब 25 से 30 लोगों ने गांव के सरपंच गिरराज जटोला के घर पर ही हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि हमलावर जटोला गांव स्थित सरपंच के निवास पर पहुंचे और वहां ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस हमले में सरपंच के भाई संजय को दो गोलियां लगी हैं, जबकि सरपंच गिरराज जटोला भी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।


फिलहाल पूरे गांव में इस घटना के बाद तनाव का माहौल बना हुआ है। हैरानी की बात यह है कि रास्ते में गाड़ी हटाने जैसी छोटी सी बात ने इतना बड़ा और हिंसक रूप ले लिया, जिसमें सरपंच और उनके परिवार को जानलेवा हमले का सामना करना पड़ा। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में आरोपियों को कब तक गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचती है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!