भाजपा ने सत्ता व धनबल के आधार पर राज्यसभा चुनाव जीतना चाहा लेकिन जीत धर्म की हुई : अशोक अरोड़ा
Edited By Krishan Rana, Updated: 20 Mar, 2026 06:58 PM

पूर्व मंत्री व थानेसर से विधायक अशोक अरोड़ा ने कहा कि भाजपा ने सत्ता व धनबल के आधार पर
कुरुक्षेत्र (रणदीप) : पूर्व मंत्री व थानेसर से विधायक अशोक अरोड़ा ने कहा कि भाजपा ने सत्ता व धनबल के आधार पर राज्यसभा चुनाव जीतना चाहा लेकिन अंततः धर्म की जीत हुई। उन्होंने कहा कि भाजपा को तीसरा उम्मीदवार नहीं उतारना चाहिए था लेकिन उनका प्रजातंत्र पर विश्वास नहीं है इसलिए उन्होंने चुनाव जीतने के लिए हर हथकंडा अपनाया। लेकिन संख्या बल के आधार पर जीत हुई और प्रजातंत्र भी यही कहता है।
वहीं पूर्व मंत्री व थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा ने आगे कहा कि रिटर्निंग अधिकारी का 4 वोट रद्द करना सरासर गुंडागर्दी है क्योंकि रिटर्निंग ऑफिसर सरकार के दबाव में थे। अशोक अरोड़ा वाले विधानसभा सत्र में आयुष्मान व धान घोटाले पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर चर्चा हुई।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)