Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 16 Mar, 2026 08:58 PM

गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण ने एक महीने के लिए साउदर्न पेरिफेरल रोड यानी एसपीआर को बंद करने का निर्णय लिया है। इस दौरान वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना होगा। जीएमडीए अधिकारियों ने ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर एडवाइजरी जारी की है...
गुड़गांव, (ब्यूरो): गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण ने एक महीने के लिए साउदर्न पेरिफेरल रोड यानी एसपीआर को बंद करने का निर्णय लिया है। इस दौरान वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना होगा। जीएमडीए अधिकारियों ने ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर एडवाइजरी जारी की है ताकि वाहन चालकों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
जीएमडीए की प्रवक्ता नेहा शर्मा ने बताया कि जीएमडीए द्वारा साउदर्न पेरिफेरल रोड पर लेग-IV मास्टर स्टॉर्म वॉटर ड्रेन का निर्माण कार्य किया जा रहा है। क्रॉस-ड्रेनेज कनेक्शन का कार्य किए जाने हेतु सेक्टर 75/76 डिवाइडिंग रोड का क्रॉसिंग अस्थायी रूप से यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।
वाहन चालकों को ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर कहा गया है कि वे सेक्टर 75/76 क्रॉसिंग से बचें और सुचारू यातायात बनाए रखने तथा असुविधा से बचने के लिए दरबारीपुर रोड और सेक्टर 76/77 डिवाइडिंग रोड के वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें। यह रूट एक महीने के लिए बंद रहेगा।