"Clear and Serious Warning" अब पाथवेज स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 25 Mar, 2026 02:18 PM

private school received hoax mail for bomb blast

गुड़गांव में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक और नया मामला अब डीएलएफ फेज-1 थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पाथवेज स्कूल गांव बंधवाड़ी का है जहां आज सुबह स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ।

गुड़गांव, (ब्यूरो): गुड़गांव में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक और नया मामला अब डीएलएफ फेज-1 थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पाथवेज स्कूल गांव बंधवाड़ी का है जहां आज सुबह स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ। सूचना मिलते ही गुड़गांव पुलिस सहित बम निरोधक दस्ता व डॉग स्कवायड को मौके पर भेजा गया और पूरे स्कूल को सेनेटाइज किया गया। जांच के दौरान कुछ न मिलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, सोयब मसूद के नाम से देर रात करीब एक बजकर 20 मिनट पर एक ईमेल प्राप्त हुई। इस ईमेल में कहा गया कि Theres a bomb in MYP building. This is clear and serious warning. आज सुबह जब स्कूल प्रबंधन स्कूल पहुंचा और उन्होंने यह ईमेल देखी तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। डीएलएफ फेज-1 थाना पुलिस सहित बम निरोधक दस्ता व डॉग स्क्वायड को मौके पर भेजा गया जिन्होंने स्कूल को सेनेटाइज किया और जांच के दौरान कुछ नहीं मिला। 

 

पुलिस प्रवक्ता एएसआई संदीप ने बताया कि यह एक Hoax mail थी जिसकी जांच शुरू कर दी गई है। स्कूल को सेनेटाइज किया गया है। अब तक की जांच में किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु अथवा विस्फोटक सामग्री बरामद*नहीं हुई है। पुलिस टीमों द्वारा पूरे परिसर को सुरक्षित घोषित किया गया है। फिलहाल पुलिस द्वारा पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा ई-मेल के स्रोत व भेजने वाले की पहचान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

 

आपको बता दें कि धमकी भरी ईमेल भेजने का यह कोई पहला मामला नहीं है बल्कि इससे पहले 28 जनवरी को भी गुड़गांव के 40 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इसके अलावा मार्च माह में भी 10 स्कूलों को इसी तरह का धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ था। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया था जिसने बताया था कि जनवरी माह में जिन 40 स्कूलों को ईमेल प्राप्त ुई थी उसमें उसकी संलिप्तता थी। उसने ईमेल तैयार कर 250 USD में बांगलादेश के एक व्यक्ति को बेची थी जिसने यह धमकी भरा ईमेल स्कूलों को भेजा था। इसका मकसद भारत में दहशत फैलाना था। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!