शादी का झांसा देकर युवती से रेप, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 11 Jun, 2026 08:32 PM

woman raped by friend on pretext of marriage

युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने और बाद में विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर सेक्टर-53 थाने में बुधवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने और बाद में विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर सेक्टर-53 थाने में बुधवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-53 थाना इलाके में रहने वाली युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सेक्टर-52 में रहने वाले एक युवक से उसकी कुछ समय पहले जान पहचान हुई थी। उसके बाद दोनों में बातचीत शुरू हो गई। आरोप है कि बीती छह जून 2026 को सेक्टर-52 में आरोपी ने उसकी मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाए और विरोध करने पर शादी का झांसा दिया। जब पीड़िता ने शादी करने का दबाव बनाया, तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया। आरोप है कि इसके बाद युवक ने पीड़िता को मुंह बंद रखने और इस बारे में किसी को भी बताने पर जान से मारने की सीधे तौर पर धमकी दी।

 

जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले के हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके।

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!