नूंह में 16 साल की लड़की को 5 युवकों ने बनाया हवस का शिकार, निजी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किया दुष्कर्म

Edited By Harman, Updated: 10 Jun, 2026 10:53 AM

five youths misconduct with 16 year old girl in nuh

लड़की के पिता के अनुसार, छह जून को सुबह पांच बजे जब वह उठे तो उन्होंने पाया कि उनकी बेटी घर पर नहीं है। उन्होंने बताया कि बाद में कुछ पुरुषों ने उसे मोटरसाइकिल से घर छोड़ा। जब उन्होंने लड़की से पूछा कि वह कहां थी तो उसने बताया कि शौकीन नाम के एक...

नूंह : हरियाणा के नूह जिले में पांच युवकों ने 16 वर्षीय लड़की का कथित रूप से अपहरण कर उससे दुष्कर्म  किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

लड़की के पिता के अनुसार, छह जून को सुबह पांच बजे जब वह उठे तो उन्होंने पाया कि उनकी बेटी घर पर नहीं है। उन्होंने बताया कि बाद में कुछ पुरुषों ने उसे मोटरसाइकिल से घर छोड़ा। जब उन्होंने लड़की से पूछा कि वह कहां थी तो उसने बताया कि शौकीन नाम के एक व्यक्ति के पास उसकी निजी तस्वीरें एवं वीडियो थे और उसने उन्हें ऑनलाइन अपलोड करने की धमकी देकर उसका रेप किया। शौकीन की उसके घर के पास पहले किराने की एक दुकान थी। 

शिकायत के आधार पर महिला पुलिस थाने में बाल यौन उत्पीड़न संरक्षण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने बताया कि शौकीन के अलावा चार अन्य लोगों पर भी लड़की के साथ रेप करने का आरोप है। शिकायत के अनुसार, लड़की ने आरोप लगाया कि पांच जून को उसे जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म  की वारदात को अंजाम दिया  गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ''आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। आरोपियों में से एक नाबालिग है। सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।'' 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!