Edited By Krishan Rana, Updated: 17 May, 2026 01:38 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर आज करनाल पहुंचे, जहां उनका बेहद सादा काफिला चर्चा का विषय
करनाल : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर आज करनाल पहुंचे, जहां उनका बेहद सादा काफिला चर्चा का विषय बना रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद मनोहर लाल की काफिले की गाड़ियों में कमी हुई। मनोहर लाल ने कहा कि देश की आवश्यकता है जिस प्रकार से पश्चिम एशिया का संकट चला है अमेरिका और ईरान के बीच में जिस प्रकार की तनातनी चली है अपने देश के ऊपर भी एक प्रभाव पड़ा है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में देश को ईंधन बचाने की आवश्यकता है।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वर्क फ्रॉम होम’ वाले बयान पर किए गए तंज पर भी केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने जवाब दिया। मनोहर लाल ने कहा कि कोई काम अगर वर्क फ़ॉर होम से नहीं हो सकता उसके लिए जाना ही पड़ेगा। बहुत से समाज में भी ऐसे काम हैं जो जरूरी हैं। वहां जाकर ही करेंगे। मनोहर ने कहा जो काम वर्क होम किया जा सकता है वहीं काम करेंगे।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने बड़ा ऐलान किया है तीसरा बच्चा जन्म पर 30000 चौथा बच्चा जन्म पर 40000 रुपए मिलगे, जिस पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा उनका अपना एक विचार हो सकता है हमें कोई दिक्कत नहीं है। आज हम जनसंख्या में नंबर एक पर भी है तो हमारे लिए कोई अभिशाप नहीं है।
कभी कांग्रेस के समय में लोग कहा करते थे जनसंख्या अभिशाप है। हमारी जनसंख्या हमारे लिए एक एसिड है और इसका उपयोग अपने देश के निर्माण में भी और दुनिया के सहयोग सहायता में भी हम करेंगे।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)