ईंधन बचत का संदेश दे रहे मनोहर लाल, ट्रेन में स्टाफ व तरुण भंडारी के साथ किया सफर

Edited By Manisha rana, Updated: 15 May, 2026 11:03 AM

manohar lal is giving the message of saving fuel

केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मनोहर लाल खट्टर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ईंधन बचत, पर्यावरण संरक्षण तथा संसाधनों के संतुलित उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सार्वजनिक परिवहन के अधिकाधिक उपयोग का संदेश दिया।

चंडीगढ़ (धरणी) : केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मनोहर लाल खट्टर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ईंधन बचत, पर्यावरण संरक्षण तथा संसाधनों के संतुलित उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सार्वजनिक परिवहन के अधिकाधिक उपयोग का संदेश दिया। मनोहर लाल ने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे ईंधन बचत अभियान में सहभागी बनें और अपने दैनिक जीवन में सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि यदि समाज का प्रत्येक व्यक्ति छोटे-छोटे स्तर पर भी प्रयास करे, तो ईंधन की बचत के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा परिवर्तन संभव है।

उल्लेखनीय है कि मनोहर लाल लंबे समय से दिल्ली से अपने लोकसभा क्षेत्र करनाल तथा हरियाणा प्रवास के दौरान सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करते रहे हैं। इसी क्रम में आज भी केंद्रीय मंत्री भारतीय रेल में अपने स्टाफ के साथ यात्रा करते हुए नजर आए। वह एमबी की बैठक लेने जा रहे थे। इस दौरान उनके साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी भी ट्रेन में सफर करते दिखाई दिए। मनोहर लाल ने कम से कम सरकारी वाहनों के उपयोग का भी संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को स्वयं उदाहरण प्रस्तुत कर समाज को सकारात्मक संदेश देना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री ने अपने विभागों के अधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं कि यात्रा के दौरान सीमित वाहनों के उपयोग को सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने अधिकारियों एवं आमजन से अधिक से अधिक सार्वजनिक परिवहन अपनाकर ईंधन बचत अभियान में सहभागी बनने का आह्वान किया। मनोहर लाल ने कहा कि ऊर्जा संरक्षण प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता इस बात की है कि हम प्राकृतिक संसाधनों के संतुलित उपयोग को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएं, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

केंद्रीय मंत्री एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता मनोहर लाल खट्टर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ईंधन बचत, पर्यावरण संरक्षण तथा संसाधनों के संतुलित उपयोग को बढ़ावा देने हेतु सार्वजनिक परिवहन के अधिकाधिक उपयोग का संदेश दिया। मनोहर लाल ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे ईंधन बचत अभियान में सहभागी बनें और दैनिक जीवन में सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता दें। उल्लेखनीय है कि वे लंबे समय से दिल्ली से अपने लोकसभा क्षेत्र करनाल तथा हरियाणा प्रवास के दौरान सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करते रहे हैं। आज भी केंद्रीय मंत्री भारतीय रेल में अपने स्टाफ के साथ यात्रा करते हुए नजर आए।

उन्होंने कम से कम सरकारी वाहनों के उपयोग का भी संकल्प लिया है। मनोहर लाल ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को स्वयं उदाहरण प्रस्तुत कर समाज को सकारात्मक संदेश देना चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने अपने विभागों के अधिकारियों को भी यात्रा के दौरान सीमित वाहनों के उपयोग को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने अधिकारियों एवं आमजन से अधिक से अधिक सार्वजनिक परिवहन अपनाकर ईंधन बचत अभियान में सहभागी बनने का आह्वान किया। मनोहर लाल जी ने कहा कि ऊर्जा संरक्षण प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। यदि सभी लोग छोटे-छोटे प्रयास करें, तो ईंधन की बचत के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी बड़ा योगदान दिया जा सकता है।

 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)           

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!