मामूली कहासुनी को लेकर दबंगों ने युवक की लाठी-डंडों से पीटकर की हत्या

Edited By Isha, Updated: 26 Oct, 2019 10:19 AM

overcrowding over a minor scandal a man beaten death sticks

कृष्णा कालोनी चौक पर खरीदारी करने आए जीतूवाला जोहड़ क्षेत्र निवासी एक युवक की वीरवार रात को आधा दर्जन युवकों ने मामूली कहासुनी में लाठी-डंडों पीटकर हत्या कर दी। जीतूवाला जोहड़ दिनोद...

भिवानी (वजीर) : कृष्णा कालोनी चौक पर खरीदारी करने आए जीतूवाला जोहड़ क्षेत्र निवासी एक युवक की वीरवार रात को आधा दर्जन युवकों ने मामूली कहासुनी में लाठी-डंडों पीटकर हत्या कर दी। जीतूवाला जोहड़ दिनोद रोड निवासी विजय कुमार ने पुलिस को दिए गए बयान में बताया कि उसके बेटे 30 वर्षीय विकास उर्फ नाटी का पड़ोस के कुछ युवकों से मामूली कहासुनी को लेकर कई दिन पहले झगड़ा हो गया था।

विकास वीरवार रात करीब 9 बजे कुछ सामान लेने के लिए कृष्णा कालोनी चौक गया था वहां पर ईश्वर, अतुल, मनीष, ङ्क्षबटू व शंकर ने उसे घेर लिया। उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोपी उसे अधमरा कर फरार हो गए।

राहगीरों ने खून से लथपथ विकास को चौ.बंसीलाल सामान्य अस्पताल पहुंचाया वहां पर चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार कर पी.जी.आई. रोहतक रैफर कर दिया जहां पर उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही दिनोद गेट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना की छानबीन की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!