मामूली विवाद में दोस्तों संग मिलकर युवक को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 28 May, 2026 04:31 PM

man arrested in case of murder in minor dispute

मामूली विवाद में युवक की दोस्तों के साथ मिलकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को दिल्ली के नागलोई इलाके से गिरफ्तार किया है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): मामूली विवाद में युवक की दोस्तों के साथ मिलकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को दिल्ली के नागलोई इलाके से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सौम्य जैन (उम्र-18.5 वर्ष) निवासी गढ़ी हरसरू, गुरुग्राम के रूप में हुई। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि मृतक अमन का, आरोपी का व आरोपी के अन्य साथियों के साथ लड़ाई-झगड़ा था। इसी रंजिश को लेकर आरोपी ने अपने साथी रवि बघेल व अन्य के साथ मिलकर मृतक अमन के साथ मारपीट की तथा गमछा/परणा से गला दबाकर व पत्थर से चोट मारकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। मामले में अब तक पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। मामले में संलिप्त आरोपी रवि बघेल को 21 मई को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार किए गए आरोपी सौम्य जैन को आज अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। 

 

आपको बता दें कि 17 मई को बादशाहपुर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर-71 सिग्नेचर ग्लोबल बिल्डिंग व यूनिटेक बिल्डिंग के बीच रास्ते के पास लोहे के खाली बिजली पोल के अंदर एक युवक मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची टीम ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और फाेरेंसिक टीमें बुलाकर जांच शुरू कर दी। मामले में मृतक के परिजनों को सूचना दी गई जिन्होंने मोर्चरी पहुंचकर मृतक की पहचान अमन निवासी गढ़ी हरसरू, गुरुग्राम के रूप में की। मृतक के परिजनों ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि 16 मई को अमन अपने दोस्तों के साथ घर से गया था। बाद में उसके दोस्तों द्वारा फोन करके बताया गया कि अमन को कुछ व्यक्तियों ने चोट पहुंचाई है। अगले दिन पुलिस के माध्यम से सूचना मिलने पर परिवार मोर्चरी पहुंचा, जहां शव की पहचान की गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसके लड़के की गला घोंटकर व सिर पर पत्थरों से वार करके हत्या की गई है। मामले में बादशाहपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच करते हुए इन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!