ईद की नमाज के बाद बवाल, नूंह में 2 पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल

Edited By Krishan Rana, Updated: 28 May, 2026 04:47 PM

chaos erupts after eid prayers in nuh two groups clash with sticks injuring se

हरियाणा के नूंह जिले के बिछौर थाना क्षेत्र के गांव सिंगार में बकरा ईद की नमाज के बाद

नूंह (अनिल मोहनिया) : हरियाणा के नूंह जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बिछौर थाना क्षेत्र के गांव सिंगार में बकरा ईद की नमाज के बाद पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। बाद में विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के लोगों के बीच लाठी-डंडे चल गए। इस लड़ाई में  करीब 6 से 7 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बिछौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। 

डॉक्टरों के अनुसार घायलों में एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद शहीद राजा हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज, नल्हड़ रेफर किया गया है। उसकी स्थिति का आकलन करने के लिए सीटी स्कैन कराया जा रहा है। बता दें कि घायलों में अफजूल, शहीद, नाजिम, शब्बो, नफीसा सहित अन्य लोग शामिल हैं। परिजनों के अनुसार विवाद की शुरुआत कहासुनी और गाली-गलौज से हुई, जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि पुरानी रंजिश के चलते उन पर हमला किया गया।

बताया जा रहा है कि घटना सुबह करीब 10:30 बजे ईद की नमाज अदा करने के बाद हुई। सभी घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुनहाना के चिकित्सक डॉ. जतिन बेनीवाल ने बताया कि सभी घायलों का उनकी चोटों के अनुसार उपचार किया जा रहा है। आवश्यकता पड़ने पर अन्य घायलों को भी उच्च चिकित्सा केंद्रों में रेफर किया जा सकता है। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और जांच के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)             

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!