Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 25 May, 2026 12:56 PM

सेक्टर-10 थाना एरिया के के गांव बामडोली में गन प्वाइंट पर कंपनी कर्मी का किडनेप करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कंपनी कर्मी का पुरानी रंजिश के चलते अपहरण कर मारपीट की गई थी।
गुड़गांव, (ब्यूरो): सेक्टर-10 थाना एरिया के के गांव बामडोली में गन प्वाइंट पर कंपनी कर्मी का किडनेप करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कंपनी कर्मी का पुरानी रंजिश के चलते अपहरण कर मारपीट की गई थी। उसे बहादुरगढ़ ले जाने के बाद वापिस गांव में छोड़ दिया गया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर 4 दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया है। मामले की जांच जारी है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पुलिस के मुताबिक, 21 मई 2026 को थाना सेक्टर-10, गुरुग्राम में एक युवक ने शिकायत दी कि वह गांव बामडोली में किराए पर रहता है और एक कंपनी में नौकरी करता है। 21 मई को सुबह करीब 5 बजे जब वह अपने कमरे में सो रहा था। इसी दौरान वतन, आदि और विकास नाम के तीन युवक वहां पहुंचे। वतन ने पिस्तौल के बट से उसके सिर पर वार किया। बाकी युवकों ने भी मारपीट की। इसके बाद तीनों उसे जबरन गाड़ी में बैठाकर बहादुरगढ़ ले गए और फिर वापस बामडोली छोड़ दिया। गांव में पुराने झगड़े की रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
पुलिस चौकी सेक्टर-93 की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी विकास (19) निवासी रिटोली जिला रोहतक को झज्जर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि विकास के दोस्त वतन की शिकायतकर्ता से पहले लड़ाई-झगड़े की रंजिश थी। इसी रंजिश में विकास ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर अपहरण और मारपीट की वारदात की।