झाड़ियों में पड़ा था युवक का रक्त रंजित शव, बदबू आने पर हुआ खुलासा

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 07 May, 2026 08:39 PM

man found dead near road side

सेक्टर 56 थाना एरिया के गांव तिगरा के पास झाड़ियों में युवक का रक्त रंजित शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस, सीन आफ क्राइम और एफएसएल टीम पहुंची और छानबीन की। मृत युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए...

गुड़गांव,(ब्यूरो): सेक्टर 56 थाना एरिया के गांव तिगरा के पास झाड़ियों में युवक का रक्त रंजित शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस, सीन आफ क्राइम और एफएसएल टीम पहुंची और छानबीन की। मृत युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, सेक्टर 56 थाना एरिया के गांव तिगरा में बुधवार शाम करीब सात बजे सड़क से गुजर रहे लोगों को बदबू आई तो उन्होंने झाड़ियों में शव पड़ा देखा। जिसके बाद कंट्रोल रूम में सूचना दी गई। थाना पुलिस, सीन आफ क्राइम और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और छानबीन की। युवक का शव मुंह के बल जमीन पर था। उसके मुंह पर काफी चोट के निशान थे। मृत युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। युवक का शव करीब एक दिन पुराना लग रहा है। माना जा रहा है कि वाहन की टक्कर से युवक झाड़ियों में जा गिरा और उसकी मौत हो गई। या किसी ने हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंक दिया। थाना पुलिस आसपास के लोगों से युवक के बारे में पूछताछ कर रही है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। मामले की जांच की जा रही है।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!