अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवार युवकों की मौत

Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 05 May, 2026 07:48 PM

two bike riders died after being hit by an unknown vehicle

पटौदी में सड़क दुघर्टना में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पटौदी, ब्यूरो : पटौदी में सड़क दुघर्टना में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे मृतकों के परिजनों का आरोप है कि यह दुर्घटना जानबूझ की गई। बताया जाता है कि दुर्घटना के समय मृतक के साथ और भी युवक के थे जो मौके पर नहीं मिले। परिजनों ने पुलिस थाने में एक शिकायत भी और विरोध में कई घंटों तक गुरुग्राम में पोस्टमार्टम नहीं होने दिया।

 

बाद में पुलिस के समझाने और शिकायत के आधार पर कार्यवाही का भरोसा दिए जाने पर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पटौदी के वार्ड 13 निवासी प्रिंस (22) व पूर्ण (23) इलेक्ट्रिशियन का काम करते थे। सोमवार की देर रात व अपने साथियों सहित बिलासपुर से पटौदी की ओर आ रहे थे। बताया जाता है कि पटौदी गुरुग्राम बाईपास पर अचानक उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दौरान पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन दोनों के सिर के ऊपर से गुजर गया। जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!