ऑटो में बैठाकर सवारी से लूट, महिला सहित तीन गिरफ्तार

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 29 Apr, 2026 04:39 PM

three arrested including auto driver and woman in case of loot

सोहना रोड पर ऑटो में बैठाकर एक व्यक्ति से ऑटो ड्राइवर व उसकी महिला व अन्य साथियों द्वारा लूट करने का मामला सामने आया है। मामले में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सोहना की टीम ने महिला सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): सोहना रोड पर ऑटो में बैठाकर एक व्यक्ति से ऑटो ड्राइवर व उसकी महिला व अन्य साथियों द्वारा लूट करने का मामला सामने आया है। मामले में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सोहना की टीम ने महिला सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान इरफान (उम्र-26 वर्ष), सोहेल (उम्र-21 वर्ष) व रुकसाना तीनों निवासी नट कॉलोनी सोहना के रूप में हुई है। अपराध शाखा ने आरोपी इरफान व सोहेल को 24 अप्रैल को टूरिज्म कंपलेक्स सोहना के नजदीक से तथा आरोपी रुकसाना को कल सोहना से गिरफ्तार किया।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

पुलिस प्रवक्ता एएसआई संदीप ने बताया कि पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि शिकायतकर्ता के नशे में होने का फायदा उठाते हुए लालच में आकर आरोपियों ने इस लूट  की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग किया गया 1 सीएनजी ऑटो रिक्शा व चख तथा लूटी हुई 2 सोने की अंगूठी, 1 मोबाइल फोन व 1 कलाई घड़ी बरामद की है। आरोपी इरफान व सोहेल को 3 दिन के पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजा गया तथा आरोपी रुकसाना 1 दिन के पुलिस हिरासत रिमांड लिया गया है। 

 

आपको बता दें कि 23 अप्रैल को एक व्यक्ति ने भोंडसी थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि 10 अप्रैल की रात को जब वह आईएफएससी बिल्डिंग सैक्टर-66 के बाहर ऑटो के इंतजार में खड़ा था तब वहां पर एक ऑटो आकर रुका जिसमें ऑटो रिक्शा चालक के अलावा एक औरत तथा एक व्यक्ति बैठे थे। जब इसने ऑटो रिक्शा चालक से मालिबु टाउन चलने के लिए पूछा तो उन्होंने इसको ऑटो में बैठा लिया। इसके बाद ऑटो वाला ऑटो को बीएसएफ कैंप भोंडसी के पीछे सुनसान जगह पर ले गया तथा वहां पर उस औरत व दोनों व्यक्तियों ने इसके साथ मारपीट की तथा चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए इससे आभूषण, नकदी व पर्स लूट लिया। इस घटना के बाद उसने पुलिस को सूचना तो दे दी थी, लेकिन वह अपने घर अलवर चला गया था। 23 अप्रैल को वापस गुड़गांव आने के बाद उसने पुलिस को लिखित शिकायत देकर केस दर्ज कराया था जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!