चेकिंग के दौरान भाग रहा था बाइक चोर, पुलिस ने किया पकड़ने का प्रयास तो फिसल गई बाइक

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 29 Apr, 2026 08:59 PM

thief arrested by crime branch during checking

अपराध शाखा सोहना की पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस को देखकर भागने के प्रयास में बाइक से गिरकर घायल हो गया था।

गुड़गांव, (ब्यूरो): अपराध शाखा सोहना की पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस को देखकर भागने के प्रयास में बाइक से गिरकर घायल हो गया था। सेक्टर-10 के सरकारी अस्पताल में इलाज के बाद मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध बटनदार चाकू और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

पुलिस के अनुसार, 23 अप्रैल को अपराध शाखा सोहना की टीम सोहना-अलवर रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक युवक बाइक पर आता दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया, तो वह घबरा गया और पुलिस से बचने के लिए तेज गति से बाइक भगाने लगा। इसी हड़बड़ाहट में बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिर गया।

 

पुलिस टीम ने तुरंत युवक को काबू कर लिया। पूछताछ में उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के गांव भटोल निवासी प्रीतेश के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके पास से एक बटनदार चाकू बरामद हुआ। इसके आधार पर पुलिस थाना शहर सोहना में उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। गिरने के कारण आरोपी के पैर में चोट आई थी, जिसके चलते पुलिस ने उसे इलाज के लिए सेक्टर-10 के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। 28 अप्रैल को अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद पुलिस ने उसे नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया।

 

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी प्रीतेश चोरी की वारदातें करने का आदतन अपराधी है। उसका काम करने का तरीका यह था कि वह दिन के समय खड़ी बाइकों की रेकी करता था और मौका देखकर उनका लॉक तोड़कर वाहन चुरा लेता था। आरोपी ने पुलिस के सामने गुरुग्राम जिले में चोरी की एक और लूट की एक वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध चाकू और चोरी की गई बाइक बरामद कर ली है। बुधवार, 29 अप्रैल को आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है ताकि उसके अन्य साथियों और वारदातों का भी पता लगाया जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!