बाइक पर बैठते ही चली गई मजदूर की जान, जानें पूरा मामला

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 12 Jun, 2026 03:41 PM

labour dead in suspect circumstances in manesar area

मानेसर एरिया में एक मजदूर का बाइक पर शव बरामद हुआ है। वह देर रात को सब्जी लेने के लिए घर से निकला था, लेकिन रात को वापस नहीं पहुंचा। देर रात तक ढूंढने के बाद जब मजदूर नहीं मिला तो उसकी पत्नी ढूंढने गई, लेकिन नहीं मिला।

गुड़गांव, (ब्यूरो): मानेसर एरिया में एक मजदूर का बाइक पर शव बरामद हुआ है। वह देर रात को सब्जी लेने के लिए घर से निकला था, लेकिन रात को वापस नहीं पहुंचा। देर रात तक ढूंढने के बाद जब मजदूर नहीं मिला तो उसकी पत्नी ढूंढने गई, लेकिन नहीं मिला। सुबह जब दोबारा उसकी खोज शुरू की तो वह घर के पास ही बाइक पर मृत अवस्था में मिला। मजदूर बाइक पर बैठा था और उसका एक पैर जमीन पर था जबकि उसने सिर को बाइक के हैंडल पर झुकाया हुआ था। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

सूचना मिलते ही मानेसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान मृल रूप से मध्यप्रदेश के रहने वाले बालकिशन के रूप में हुई जो मानेसर एरिया में परिवार के साथ रहता था और मजदूरी करता था। मृतक की पत्नी ने बताया कि बालकिशन की तीन दिन से तबीयत खराब थी। पेट में दर्द होने के कारण वह पड़ोस में ही एक डॉक्टर से दवा ले रहा था। रात को वह सब्जी लेने के लिए मंडी जाने के लिए निकला था और उसके बाद घर नहीं लौटा। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक तौर की जांच के दौरान बालकिशन के शव पर कोई भी चोट का निशान नहीं मिला है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!