एंटी टेररिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष के काफिले को कार ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे बिट्टा

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 01 May, 2026 07:54 PM

car hit anti terrorist front president bitta pilot vehicle

शहर में एक शराबी चालक की लापरवाही ने न केवल पुलिसकर्मियों की जान जोखिम में डाली, बल्कि वीआईपी सुरक्षा में तैनात सरकारी वाहन को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।

गुड़गांव, (ब्यूरो): शहर में एक शराबी चालक की लापरवाही ने न केवल पुलिसकर्मियों की जान जोखिम में डाली, बल्कि वीआईपी सुरक्षा में तैनात सरकारी वाहन को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना में ऑल इंडिया टेररिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष एम एस बिट्टा की जान बाल-बाल बच गई। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर उसकी गाड़ी को जब्त कर सेक्टर-17/18 थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, क्यूआरटी चालक सिपाही महेश कुमार ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि 29 अप्रैल की रात करीब 10:20 बजे वह सरकारी गाड़ी से ऑल-इंडिया एंटी-टेररिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष एम एस बिट्टा की गाड़ी को पायलट कर रहे दिल्ली की तरफ जा रहे थे। जब वे सेक्टर 17/18 क्षेत्र में थे, तभी एक मारुति ब्रेजा कार के चालक ने उनकी गाड़ी को तीन बार खतरनाक तरीके से ओवरटेक किया। इसके बाद आरोपी ने अपनी कार अचानक सरकारी गाड़ी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में पुलिसकर्मियों के साथ-साथ एमएस बिट्टा भी बाल-बाल बच गए। 

 

टक्कर लगने से सरकारी गाड़ी का पिछला बंपर, लाइट और डिग्गी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस टीम ने तुरंत मुस्तैदी दिखाते हुए ब्रेजा कार को रुकवाया और चालक को काबू कर लिया। आरोपी की पहचान सुनील उर्फ विक्की के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी बुरी तरह नशे में धुत था। सरकारी अस्पताल में कराए गए मेडिकल परीक्षण में भी डॉक्टर ने आरोपी के शराब पीने की पुष्टि की है। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी कार को जब्त कर लिया गया। आरोपी को शामिल जांच कर जमानत पर छोड़ दिया गया।

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!