साली पर आया जीजा का दिल, निकाह की राह में रोड़ा बनी पत्नी को उतारा मौत के घाट...8 महीने की मासूम से छिन गई मां

Edited By Isha, Updated: 27 Jun, 2026 01:50 PM

wife killed for standing in the way of a second marriage

गाँव आलमपुर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी की सिर्फ इसलिए बेरहमी से हत्या कर दी क्योंकि वह उसकी छोटी बहन (साली) से शादी करने के रास्ते में रो

फरीदाबाद:  गाँव आलमपुर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी की सिर्फ इसलिए बेरहमी से हत्या कर दी क्योंकि वह उसकी छोटी बहन (साली) से शादी करने के रास्ते में रोड़ा बन रही थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

 
मृतका की पहचान जोया के रूप में हुई है। जोया का निकाह पिछले साल गाँव आलमपुर के रहने वाले ताहिर से हुआ था। ताहिर पेशे से एक वाहन चालक (ड्राइवर) है। दोनों की एक आठ महीने की मासूम बेटी भी है, जिसके सिर से अब माँ का साया हमेशा के लिए उठ चुका है।

साली से निकाह करना चाहता था आरोपी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ताहिर अपनी ही छोटी साली (जोया की छोटी बहन) पर बुरी नीयत रखता था और उससे निकाह करना चाहता था। जब जोया को अपने पति के इन मंसूबों का पता चला, तो उसने कड़ा विरोध किया। जोया ने ताहिर को अपनी छोटी बहन से बात करने और उस पर डोरे डालने से साफ मना कर दिया था।

कहासुनी के बाद वारदात को दिया अंजाम
घटना वाले दिन इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच तीखी बहस और कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि ताहिर ने गुस्से में आकर जोया का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

आरोपी पुलिस रिमांड पर
मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने तुरंत कार्रवाई की और आरोपी ताहिर को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहाँ से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अब रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है ताकि वारदात से जुड़े अन्य सबूत जुटाए जा सकें।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!