Haryana: चुनाव पर डिजिटल नजर, पोल-डैशबोर्ड से हर गतिविधि होगी ट्रैक

Edited By Manisha rana, Updated: 06 May, 2026 09:26 AM

digital monitoring of elections poll dashboard to track every activity

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा चुनावों की सटीक, पारदर्शी और समयबद्ध निगरानी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 'पोल-डैशबोर्ड' पोर्टल एवं संबंधित मोबाइल एप्लीकेशन के प्रभावी उपयोग पर विशेष बल दिया जा रहा है।

चंडीगढ़ : राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा चुनावों की सटीक, पारदर्शी और समयबद्ध निगरानी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 'पोल-डैशबोर्ड' पोर्टल एवं संबंधित मोबाइल एप्लीकेशन के प्रभावी उपयोग पर विशेष बल दिया जा रहा है। इसी कड़ी में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमें विभिन्न जिलों के रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी जुड़े।

वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस बैठक में राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव गौरव कुमार ने आवश्यक दिशा-निर्देश सांझा किए। उन्होंने चुनाव संबंधी तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी संबंधित अधिकारी पोल-डैशबोर्ड पोर्टल पर अपने-अपने मतदान केंद्रों से जुड़ी आवश्यक जानकारी समय रहते पूर्ण रूप से अपडेट करें। साथ ही मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से रियल-टाइम डाटा अपडेट करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों की सही पहचान सुनिश्चित करते हुए उनके नाम एवं मोबाइल नंबर पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्ज किए जाएं। पोल डैशबोर्ड पोर्टल चुनाव पूर्व एवं मतदान दिवस की गतिविधियों, जैसे पोलिंग पार्टियों की रवानगी, मतदान केंद्रों तक उनकी पहुंच, मॉक पोल, मतदान आरंभ होने का समय तथा समय-समय पर मतदान प्रतिशत की निगरानी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

बैठक में यह भी सांझा किया गया कि मतदान दिवस पर सभी गतिविधियों की अपडेटिंग समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित की जाए। मतदान समाप्ति के बाद ई.वी.एम. मशीनों को नियमानुसार सील कर सुरक्षित जमा करवाना सुनिश्चित किया जाए तथा काऊंटिंग के समय संबंधित अभिलेख निर्धारित समय पर जमा किए जाएं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)        

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!