यमुनानगर में धांय-धांय! एनकाउंटर में काला राणा गैंग के बदमाश को लगी गोली, पूर्व सरपंच के घर की थी फायरिंग

Edited By Manisha rana, Updated: 06 May, 2026 10:08 AM

member of the kala rana gang was shot in an encounter in yamunanagar

यमुनानगर पुलिस ने एक ऐसे बदमाश का एनकाउंटर किया है जिसकी अपराधिक कुंडली काला राणा और नोनी राणा से जुड़ी है।

यमुनानगर (परवेज खान) : यमुनानगर पुलिस ने एक ऐसे बदमाश का एनकाउंटर किया है जिसकी अपराधिक कुंडली काला राणा और नोनी राणा से जुड़ी है। 

बता दें कि 22 अप्रैल 2026 कि अल सुबह रादौर क्षेत्र के भूरे के माजरा गांव के पूर्व सरपंच के घर पर फायरिंग कर तीन बदमाश फरार हो गए हैं। यमुनानगर की तमाम टीमें इन तीनों बदमाशों को पकड़ने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाती है, लेकिन यमुनानगर पुलिस को क्या पता था कि इनमें से एक बदमाश जिसका नाम अमन है, वह यमुनानगर में फिर बड़ी वारदात को अंजाम देने आ रहा है। 

दोनों तरफ से हुई 15 राउंड फायरिंग

पुलिस को सूचना मिली कि अमन नाम का बदमाश थाना छप्पर के गांव कूलपुर के पास खड़ा है। पुलिस ने जब उसे पकड़ना चाहा तो उसने पुलिस की टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। दोनों तरफ से करीब 15 राउंड फायरिंग हुई। इनमें से एक गोली बदमाश के बाएं पैर में लगी। पुलिस की टीमें बदमाश अमन को लेकर यमुनानगर के सिविल अस्पताल पहुंची। 

वहीं डीएसपी रजत गुलियां ने बताया कि बदमाश का नाम अमन है और वह पानीपत का रहने वाला है। भूरे के माजरा गांव के पूर्व सरपंच पर फायरिंग करने वाले तीन बदमाशों में से एक है। यह काला राणा गैंग से जुड़ा हुआ है। पुलिस को उसके पास से एक बाइक एक पिस्तौल और कुछ जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। अब पुलिस बदमाश से गहनता से पूछताछ करेगी और फायरिंग की वजह भी जानने की कोशिश की जाएगी। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)        

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!