यमुनानगर में बड़ा हादसा, बेकाबू कार ने ऑटो के उड़ाए परखच्चे....7 महिलाओं सहित 10 लोग घायल; मची अफरा-तफरी

Edited By Harman, Updated: 29 Apr, 2026 04:13 PM

car hits auto in yamunanagar 10 injured including 7 women

हरियाणा के यमुनानगर से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां कार ने ऑटो को टक्कर मार दी जिससे ऑटो पलट गया। वहीं ऑटो में बैठी 7 महिलाओं सहित 10 लोग घायल हो गए। कार चालक मौक से फरार हो गया।

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : हरियाणा के यमुनानगर से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां कार ने ऑटो को टक्कर मार दी जिससे ऑटो पलट गया। वहीं ऑटो में बैठी 7 महिलाओं सहित 10 लोग घायल हो गए। कार चालक मौक से फरार हो गया।

ऑल्टो गाड़ी चालक को पीछे से टक्कर मारी

यमुनानगर के गांव करेड़ा खुर्द निवासी अनिल ने बताया कि वह ऑटो चलाता है। आज सुबह वह ऑटो में अपने परिवार के सदस्यों के साथ अंबाला के गांव मंगलोई बुआ के लड़के की रस्मक्रिया में शामिल होने के लिए जा रहा था। ऑटो में उसका भाई अमन कुमार, मनीष कुमार, पत्नी किरणा देवी, भाभी प्रकाशो, सलोचना, सोना निवासी करेड़ा खुर्द और भाभी दर्शनी देवी, शीला देवी व कमलेश निवासी दोसानी सवार थे।वे ऑटो में सवार होकर घर से निकले थे। गांव के चौक से ही उन्होंने एक अन्य सवारी नीलम को बिठाना था। ऐसे में ऑटो लेकर जैसे ही वे चौक के पास पहुंचे और ऑटो को सड़क की साइड में लगाने लगे, तभी पीछे से एक कार चालक अपनी ऑल्टो गाड़ी को तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाते हुए आया और ऑटो में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ऑटो सड़क पर पलट गया और सभी सवारियां उसमें फंस गईं। इतने में मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीर तुरंत सहायता के लिए मौके पर इकट्ठा हो गए। भीड़ का फायदा उठाकर आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया।

कुछ महिलाओं की हालत ज्यादा गंभीर

राहगीरों द्वारा इस बारे में तुरंत डायल 112 पर सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही उनके परिजन भी मौके पर आ गए। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल यमुनानगर पहुंचाया गया, जहां सभी का इलाज किया जा रहा है। अनिल ने बताया कि हादसे में उसके सिर में चोट आई है। वहीं कुछ महिलाओं की हालत ज्यादा गंभीर है, जिनमें सलोचना की बाजू पर गहरा कट लगा है, प्रकाशो को टांग पर गंभीर चोट आई है। इसी प्रकार दर्शनी देवी के कंधे पर और शीला देवी के घुटने व सिर में चोट लगी है। अन्य लोगों को शरीर पर कई जगह चोटें आई हैं। अनिल ने कहा कि यह हादसा ऑल्टो कार चालक की लापरवाही के कारण हुआ है। सूचना मिलते ही संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों के बयान दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!