खौफनाक वारदात... बीच सड़क शख्स पर किए ताबड़तोड़ वार, नृशंस हत्याकांड से दहला यमुनानगर का ये इलाका

Edited By Harman, Updated: 04 May, 2026 12:18 PM

man was murdered in yamunanagar

हरियाणा के यमुनानगर से सनसनीखेज वारदात से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है। यहां बीच सड़क एक शख्स को बदमाशों ने मौत के घाट उतार दिया। वहीं इस खौफनाक वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। हालांकि जो विवाद हुआ था इसका फैसला भी हो गया बावजूद उसके...

यमुनानगर (परवेज खान) : हरियाणा के यमुनानगर से सनसनीखेज वारदात से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है। यहां बीच सड़क एक शख्स को बदमाशों ने मौत के घाट उतार दिया। वहीं इस खौफनाक वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। हालांकि जो विवाद हुआ था इसका फैसला भी हो गया बावजूद उसके फैसला होने के बाद हमलावरों ने गन्ना काटने वाले हथियारों से शख्स की टांगों पर इतने प्रहार किए। जिससे उसका खून इतना बह गया कि उसकी सांसे थम गई। फिलहाल पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में लेने के बाद आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हमलावरों ने गन्ना काटने वाले हथियार से किए ताबड़तोड़ वार

मिली जानकारी के अनुसार, वारदात हमीदा क्षेत्र के पुराना हमीदा स्थित गुजरान मोहल्ले की है। पुराना हमीदा निवासी मेहंदी हसन जिसका अपने ही कॉलोनी के कुछ लोगों से विवाद हो गया। हालांकि कॉलोनी के लोग बीच बचाव में आए और दोनों पक्षों में समझौता कर दिया मेहंदी हसन को लगा कि अब मामला शांत हो गया है। लेकिन देर रात आधा दर्जन से अधिक हमलावरों ने गन्ना काटने वाले हथियार से मेहंदी हसन की टांगों पर कई प्रहार किया और सर पर एक लोहे की राड भी मार दी। गंभीर हालत में मेहंदी हसन को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां उसकी हालत को नाजुक देखते हुए उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। लेकिन बीच रास्ते ही मेहंदी हसन ने खून ज्यादा बहाने के चलते दम तोड़ दिया।

हालांकि विवाद की सूचना पहले से ही पुलिस के पास पहुंच गई थी। पुलिस ने मेहंदी हसन के शव को कब्जे में लेने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए यमुनानगर के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। वही पुलिस ने इस मामले में आधा दर्जन के करीब लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर इस मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है।

बता दें कि यह विवाद देर रात को हुआ था और उसका फैसला भी रात के समय में ही हो गया। लेकिन मेहंदी हसन इस बात से अनजान था कि विवाद शांत होने के बाद यह रात उसकी आखिरी रात होगी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!