Edited By Harman, Updated: 23 Apr, 2026 04:48 PM

यमुनानगर की जगाधरी लोहारन मोहल्ला में देर रात दो पक्षों में विवाद के दौरान जमकर लाठी डंडे चले, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल होंगे। हालांकि विवाद तो दो पक्षों के बीच में था। लेकिन हमला करने वाले इस कदर आक्रोशित हो चुके थे कि इन लोगों ने मोहल्ले के...
यमुनानगर (परवेज खान) : यमुनानगर की जगाधरी लोहारन मोहल्ला में देर रात दो पक्षों में विवाद के दौरान जमकर लाठी डंडे चले, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल होंगे। हालांकि विवाद तो दो पक्षों के बीच में था। लेकिन हमला करने वाले इस कदर आक्रोशित हो चुके थे कि इन लोगों ने मोहल्ले के बीच में खड़ी 8 गाड़ियों पर भी जमकर लाठी डंडे बरसाए और उनके कांच को चकनाचूर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, यमुनानगर की जगाधरी की लोहारन मोहल्ला यहां देर रात दो युवक किसी शादी समारोह से वापस लौटे और उनका विवाद कॉलोनी में ही किसी से हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि जिस पर लाठी डंडे शुरू हो गए। युवाओं को पीटते हुए देख जब युवक का पिता बीच में आया तो उसके सिर पर भी इन लोगों ने प्रहार कर दिया हालांकि कॉलोनी के लोगों के बीच भी इन बदमाशों की इतनी दहशत है कि वह बीच बचाव भी करने नहीं आए लेकिन जिनके परिवार के सदस्य पिटे जा रहे थे वह बीच में जरूर आए।
हालांकि पिता पुत्र को घायल करने के बाद आरोपी वहां से भागने की बजाय उनका गुस्सा कॉलोनी के बीच खड़ी गाड़ियों पर टूटना शुरू हो गया। कॉलोनी में खड़ी आठ गाड़ियों पर लाठी डंडे और लोहे की रात से हमला कर उनके कांच चकनाचूर कर दिए। ऐसे में अगर लोगों ने अपने घर के अंदर से ही इन बदमाशों का विरोध किया तो उनके घर के बिजली के मीटर भी इन लोगों ने तोड़ दिए। हालांकि कॉलोनी के लोगों का कहना है कि उनकी दहशत इस कदर है कि जब भी इनका झगड़ा किसी से भी होता है यह कॉलोनी के बीच खड़ी गाड़ियों को तोड़ देते हैं और ऐसा यह पहली बार नहीं बल्कि कई बार हुआ है।
बताया जा रहा है कि रात करीब 1बजे कि यह घटना थी और यह विवाद कैमरे में भी कैद हो गया था। इसके बावजूद लोग इन बदमाशों की शिकायत के लिए पुलिस थाने तक नहीं पहुंचे।आखिरकार इन लोगों ने हिम्मत जताई और तब जाकर यह लोग पुलिस थाने में पहुंचे। आठ गाड़ियां जिनके कांच पूरी तरह से चकनाचूर कर दिए अब यही लोग पुलिस के सामने भी यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि आखिर इन लोगों का कसूर क्या था। झगड़ा दो पक्षों के बीच में हुआ और गाड़ियां इनकी तोड़ दी गई। हालांकि से पहले भी कई बार ऐसे हुआ है। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस ने इनकी शिकायत दर्ज करने के बाद अब आरोपियों को पकड़ने के लिए जब रेड की तो आरोपी पुलिस से आने से पहले ही फरार हो गए। फिलहाल पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा तो वही जो दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं उन्हें निजी अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल कराया गया।