पैदल जा रही महिलाओं से करते से स्नेचिंग, 2 गिरफ्तार, 58 मामलों का हुआ खुलासा

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 05 May, 2026 03:02 PM

gurgaon police arrested two chain snatcher from delhi

पैदल जा रही महिलाओं की रेकी कर उनसे चेन स्नेचिंग की वारदात करने का मामला सामने आया है। अपराध शाखा पालम विहार ने कार्रवाई करते हुए दो स्नेचरों को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): पैदल जा रही महिलाओं की रेकी कर उनसे चेन स्नेचिंग की वारदात करने का मामला सामने आया है। अपराध शाखा पालम विहार ने कार्रवाई करते हुए दो स्नेचरों को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान दीपक उर्फ फलोदी निवासी मकसूदाबाद कॉलोनी नजफगढ़ दिल्ली व जितेंद्र शर्मा उर्फ जीवेश उर्फ जीतू उर्फ पंजाबी निवासी हैबतपुरा नजफगढ़, दिल्ली के रूप में हुई। आरोपियों को अदालत में पेश कर 3 दिन के  रिमांड पर लिया गया।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने गुरुग्राम से छीना झपटी की 4 अन्य वारदातों तथा बहादुरगढ़ से 1 वारदात को भी अंजाम देने का खुलासा किया है। पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी पार्क में या अन्य स्थानों पर घूम रही महिलाओं की रैकी करते थे तथा इसके बाद वारदात को अंजाम देते थे तथा छीने हुए आभूषण को गिरवी रखकर रुपए ले लेते या बेच देते थे। आरोपियों ने पालम विहार से महिला की कान की बालियां छीनने के बाद उसे बेच दिया था।

 

पुलिस प्रवक्ता एएसआई संदीप ने बताया कि आरोपियों का अपराधिक रिकॉर्ड खंगालने पर सामने आया कि आरोपी दीपक पर छीना झपटी करने, एनडीपीएस एक्ट के तहत में 4 केस गुरुग्राम में तथा चोरी करने, छीना झपटी करने, हत्या का प्रयास करने, डकैती करने, शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत 33 केस दिल्ली में दर्ज हैं और आरोपी जितेंद्र पर छीना झपटी करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत 3 केस गुरुग्राम में, लूट करने, चोरी करने, छीना झपटी करने, शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत 25 केस दिल्ली में दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग हुई बाईक, 2 सोने की चेन, 35 हजार 500 रुपए की नकदी बरामद की है। 

 

आपको बता दें कि 30 अप्रैल को पालम विहार थाना पुलिस को एक महिला ने शिकायत देकर बताया था कि अशोक विहार हनुमान मंदिर के पास से बाइक सवार युवकों ने उनके कान की बाली छीन ली और फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच करते हुए इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!