NSG के पूर्व कमांडो की हत्या करने वाले दो गिरफ्तार

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 05 May, 2026 02:47 PM

two arrest in nsg ex commando murder

गांव कासन में मोनी बाबा चबूतरे पर बैठे NSG के पूर्व कमांडो सुंदर की हत्या करने के मामले में गुड़गांव पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर-10 ने दो आरोपियों को काबू कर लिया है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): गांव कासन में मोनी बाबा चबूतरे पर बैठे NSG के पूर्व कमांडो सुंदर की हत्या करने के मामले में गुड़गांव पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर-10 ने दो आरोपियों को काबू कर लिया है। आरोपियों की पहचान गुलशन उर्फ गुल्लू उर्फ गणेश (उम्र-20 वर्ष) व कार्तिक चौहान उर्फ छोटा रोहन (उम्र-20 वर्ष) दोनों निवासी गांव कासन के रूप में हुई है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी कार्तिक चौहान उर्फ छोटा रोहन गुरुग्राम में पानी सप्लाई के प्लांट में काम करता है। आरोपी कार्तिक ने बताया कि वर्ष 2018 में इसके पिता बहादुर की सुंदर ने हत्या कर दी थी जिसके चलते जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था तथा 29 मार्च को भतीजी की शादी के लिए पैरोल पर गांव आया हुआ था जो आरोपी ने रंजिश रखते हुए अपने दोस्त गुलशन उर्फ गुल्लू उर्फ गणेश के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी कार्तिक ने बताया कि वारदात में प्रयोग अवैध हथियार यह उत्तर प्रदेश से लाया था। आज आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। मामले की जांच जारी है।

 

 

आपको बता दें कि 30 अप्रैल को गांव कासन में NSG के पूर्व कमांडो की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया था। सूचना मिलते ही आईएमटी थाना पुलिस के साथ-साथ सीन ऑफ क्राइम टीम व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची थी। मृतक की पत्नी ने पुलिस टीम को शिकायत के माध्यम से बतलाया कि 30 अप्रैल की सुबह इसका पति सुंदर गांव कासन में मोनी बाबा के चबूतरे पर अन्य व्यक्तियों के साथ बैठा था। जब यह अपने पति को बुलाने गई तो उसी समय रोहन व गुलशन देसी पिस्तौल व देसी कट्टा लेकर गली में आए तथा चबूतरे पर चढ़ गए तथा देसी पिस्तौल व देसी कट्टा से इसके पति पर गोली चलाई जिससे घायल होकर इसका पति नीचे गिर गया।

 

इन्होंने शोर मचाया तो वहां पर कुछ अन्य व्यक्ति भी आ गए। जब इन्होंने इन दोनों को पकड़ने की कोशिश की तो उन्होंने इन पर पिस्तौल तान दी तथा इसके बाद पिस्तौल व देसी कट्टा को वहीं पर फेंक कर भाग गए। ये इसके पति को अस्पताल लेकर गए जहां पर इसके पति को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके से एक देसी कट्टा व एक पिस्तोल बरामद की थी। मामले में पुलिस ने शव कब्जे मेंं लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया था। प्रारंभिक तौर पर पता लगा था कि मृतक सुंदर अपने दोस्त बहादुर की हत्या के मामले में आजीवन कारावास काट रहा था और वह जेल से पेराेल पर बाहर आया था। पिता की हत्या का बदला लेने के लिए ही आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!