कोल्ड ड्रिंक में कीटनाशक मिलाकर की थी पत्नी व चार बच्चों की हत्या, आरोपी दो दिन के रिमांड पर

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 05 May, 2026 07:48 PM

man arrest in case of murder his wife and four minor

गांव वजीरपुर में पत्नी व चार बच्चों को जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने के मामले में गुड़गांव पुलिस ने आरोपी पति  मोहम्मद नाजिम (उम्र-35 वर्ष) निवासी गांव बिलारी जिला मुरादाबाद, (उत्तर-प्रदेश)  को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): गांव वजीरपुर में पत्नी व चार बच्चों को जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने के मामले में गुड़गांव पुलिस ने आरोपी पति  मोहम्मद नाजिम (उम्र-35 वर्ष) निवासी गांव बिलारी जिला मुरादाबाद, (उत्तर-प्रदेश)  को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि वह गुरुग्राम में सेलून की दुकान पर काम करता है व आरोपी नशे करने का आदतन आदि है और आर्थिक तंगी से जूझ रहा था जिसके चलते घर में लड़ाई झगड़ा होता रहता था। आरोपी ने बताया कि 2 मई को भी पत्नी के साथ झगड़ा हुआ था जिसके चलते इसने घर में रखे कीटनाशक को कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर पिलाया फिर पत्नी व बच्चों का गला दबाकर उपरोक्त हत्या की वारदात को अंजाम दिया व आत्महत्या करने का प्रयास किया।  आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। मामले की जांच जारी है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

आपको बता दें कि सेक्टर-93 पुलिस चौकी पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव वजीरपुर में एक मकान में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मृत्यु हो गई है तथा एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या का प्रयास किया गया है। सूचना पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर प्रथम तल पर बने कमरे में एक महिला व 4 बच्चों के शव फर्श पर बिछे गद्दों पर पड़े मिले। सभी शवों के मुंह से झाग निकल रहा था तथा गर्दन पर निशान पाए गए। पुलिस टीम द्वारा सीन ऑफ क्राइम टीम, फिंगरप्रिंट टीमों को बुलाकर घटनास्थल तथा शवों को निरीक्षण करवाया गया तथा शवों को पोस्टमार्टम हेतु सरकारी मोर्चरी, गुरुग्राम भिजवाया गया।

 

पुलिस टीम को मकान मालिक द्वारा एक शिकायत के माध्यम से बताया कि इनके गांव वजीरपुर स्थित मकान में किरायेदार मोहम्मद नाजिम (उम्र-35 वर्ष) निवासी गांव बिलारी जिला मुरादाबाद, (उत्तर-प्रदेश) अपनी पत्नी नाजमा, तीन बेटियों व एक बेटे के साथ करीब 4-5 महीने से रह रहा था तथा आए दिन परिवार के साथ झगड़ा करता था व मोहम्मद नाजिम ने अपनी पत्नी, तीन बेटियों व बेटे को जहर देकर एवं गला दबाकर हत्या की है तथा स्वयं भी हाथ व गले की नशे काटकर आत्महत्या का प्रयास किया है। मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

 

प्रारंभिक जांच में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त आरोपी मुहम्मद नाजिम अपने परिवार सहित उपरोक्त किराए के मकान में रह रहा था व पत्नी नाजमा के साथ घरेलू लड़ाई झगड़ा रहता था जिसके चलते 2 मई को भी झगड़ा हुआ था व उपरोक्त वारदात को अंजाम दिया गया। जिसमें पत्नी नाजमा(उम्र-31 वर्ष) व 4 बच्चे इकरा (उम्र-13 वर्ष), शिफा (उम्र-011 वर्ष), आयान (उम्र-07 वर्ष), खदीजा नूर (उम्र 06 वर्ष) को आरोपी पिता नाजिम द्वारा जहर देने के कारण तथा गला दबाने से उनकी मृत्यु हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!