इंतजार खत्म, इस दिन मिलेंगे MCG को डिप्टी मेयर, नोटिफिकेशन जारी

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 28 Apr, 2026 07:13 PM

mcg dupty mayor election will held on 30th april

नगर निगम चुनाव के बाद सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के रिक्त पद भरने के लिए चली आ रही अटकलों पर अब पूर्ण विराम लग गया है। नगर निगम को सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर 30 अप्रैल को मिल जाएंगे।

गुड़गांव, (ब्यूरो): नगर निगम चुनाव के बाद सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के रिक्त पद भरने के लिए चली आ रही अटकलों पर अब पूर्ण विराम लग गया है। नगर निगम को सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर 30 अप्रैल को मिल जाएंगे। इसके लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है। 30 अप्रैल को होने वाली बैठक के दौरान दोनों पदों को भरने के लिए चुनाव प्रक्रिया होगी और इसी बैठक के खत्म होने तक दोनों ही पद भर जाएंगे। नगर निगम चुनाव हुए एक साल से भी ज्यादा का समय बीत जाने के बाद अब पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के बाद दोनों ही पदों पर चुनाव कराया जा रहा है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

आपको बता दें कि पिछले दिनों गुड़गांव के एक अधिकवक्ता रोहित मदान व उनके सहयोगी द्वारा दोनों ही पदों के रिक्त होने पर सवालिया निशान लगाते हुए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। इस याचिका में न केवल दोनों ही पदों के लिए चुनाव कराने की मांग की गई थी बल्कि सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर न होने के बावजूद नगर निगम द्वारा बनाई गई विभिन्न कमेटियों को भी भंग करने की मांग की गई थी। याचिका में यह भी कहा गया था कि नगर निगम गुड़गांव और मानेसर के चुनाव एक साथ हुए थे। मानेसर नगर निगम में नियमानुसार दोनों पदों को भरने के लिए कार्रवाई कर दी थी, लेकिन गुड़गांव नगर निगम के अधिकारियों/ पार्षदों/ मेयर को यह दोनों पद भरने में कोई दिलचस्पी ही दिखाई नहीं दे रही है।

 

चुनाव हुए एक साल से भी ज्यादा का समय बीत गया है, लेकिन आज तक दोनों पदों को भरने के लिए चुनाव नोटिफिकेशन जारी नहीं की गई है। इस पर संज्ञान लेते हुए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने मार्च माह में आदेश जारी कर 8 सप्ताह में चुनाव कराकर भरने के आदेश दिए थे, जिसके बाद अब यह चुनाव कराए जा रहे हैं और चुनाव के लिए 30 अप्रैल की तारीख निर्धारित की गई है। नगर निगम अधिकारियों की मानें तो 30 अप्रैल को नगर निगम की सदन बैठक का आयोजन किया जाना है और इसी बैठक में नगर निगम गुड़गांव को सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर मिल जाएंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!