Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 12 Jun, 2026 09:03 PM

मदनपुरी इलाके में एक झांकी कलाकार को रास्ता रोककर बेरहमी से पीटने और जान से मारने की धमकी दी गई। वारदात को अंजाम किसी और ने नहीं, बल्कि पीड़ित के ही एक परिचित ने दिया। पुलिस ने न्यू कॉलोनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुड़गांव, (ब्यूरो): मदनपुरी इलाके में एक झांकी कलाकार को रास्ता रोककर बेरहमी से पीटने और जान से मारने की धमकी दी गई। वारदात को अंजाम किसी और ने नहीं, बल्कि पीड़ित के ही एक परिचित ने दिया। पुलिस ने न्यू कॉलोनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पुलिस के मुताबिक, मदनपुरी की गली नंबर सात निवासी ललित वर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि धार्मिक जागरण कार्यक्रमों में देवी-देवताओं की झांकी सजाने और प्रस्तुत करने का काम करते हैं। ललित ने पुलिस को बताया कि सात जून की रात को डेढ़ बजे वह एक जागरण कार्यक्रम में अपना झांकी का काम खत्म करके अपने घर वापस लौट रहा था। उसके साथ उसका भांजा आदित्य भी मौजूद था। जैसे ही वे मदनपुरी में अपने घर के नजदीक पहुंचे, तभी वहां घात लगाए बैठे उसके परिचितों ने रास्ता रोक लिया।
शिककायतकर्ता का आरोप है कि हमलावर उन्हें जबरन घसीटते हुए एक सुनसान जगह पर ले गए और लात-घूसों व डंडों से पीटना शुरू कर दिया। जब ललित को बचाने उसका भांजा आदित्य आगे आया, तो आरोपियों ने उसे भी पकड़कर बंधक बना लिया। ललित ने किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने उसे दोबारा दौड़कर पकड़ लिया और जमीन पर गिराकर तब तक पीटा जब तक वह लहूलुहान होकर बेहोश नहीं हो गया। मारपीट के दौरान आरोपियों ने ललित पर अपना झांकी का काम छोड़ने का दबाव बनाया और धमकी देते हुए कहा अगर आगे से यह काम किया तो तुझे जान से मार देंगे। आज तो तू बच गया है, लेकिन अगली बार नहीं बचेगा। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया । आरोपियों की पहचान हो गई है,जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।